The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Manipur tribal group ITLF meets Amit Shah burial of bodies of Kuki-Zo community members

अमित शाह से मिले कुकी संगठन के लोग, मीटिंग में जो तय हुआ, मणिपुर में अब थम जाएगी हिंसा?

अमित शाह ने ITLF को मदद का भरोसा दिया, साथ ही उनसे हिंसा से दूर रहने की अपील की है. इस दौरान ITLF की उस घोषणा पर भी बात हुई, जिसमें हिंसा में मारे गए कुकी-ज़ो समुदाय के कई लोगों के शव चुराचांदपुर के एक गांव में दफनाने की बात कही गई थी.

Advertisement
pic
10 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 10 अगस्त 2023, 06:56 AM IST)
Manipur ITLF delegation meets Amit Shah
केंद्रीय गृह मंत्री ने ITLF के प्रतिनिधिमंडल को मदद का भरोसा दिया. ( बायीं ओर गृह मंत्री की फाइल फोटो: PTI और दायीं ओर ITLF के प्रवक्ता की फोटो: इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मणिपुर में आदिवासी समूहों के संगठन इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) के प्रतिनिधियों ने 9 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में हुई इस मीटिंग में ITLF के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय गृह मंत्री के सामने अपनी मांगें और समस्याएं रखीं. वहीं अमित शाह ने ITLF को मदद का भरोसा दिया, साथ ही उनसे हिंसा से दूर रहने की अपील की है. इस दौरान ITLF की उस घोषणा पर भी बात हुई, जिसमें हिंसा में मारे गए कुकी-ज़ो समुदाय के कई लोगों के शव चुराचांदपुर के एक गांव में दफनाने की बात कही गई थी.

इंडिया टुडे की अनीषा माथुर ने ITLF के प्रवक्ता गिंजा वॉलजॉन्ग से इस मीटिंग पर बात की. ITLF के प्रवक्ता ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने शवों को दफनाने के लिए किसी दूसरी जगह चुनने को कहा है. गिंजा वॉलजॉन्ग ने कहा,

"गृह मंत्री ने आज हमसे शवों को दफनाने की जगह बदलने की अपील की है. उन्होंने कहा कि वो जगह संघर्ष क्षेत्र में है. उन्होंने दूसरी जगह तलाशने को कहा है. हमने कहा है कि हम अपने लोगों से बात करके ये तय करेंगे. अगर लोग मान जाएंगे, तो हम दफनाने की जगह बदल देंगे."

इंडिया टुडे नॉर्थ ईस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मीटिंग को लेकर गृह मंत्रालय का आधिकारिक बयान भी आया है. इसके मुताबिक ITLF नेताओं की अपील पर उद्योग विभाग की जमीन शवों को दफनाने के लिए आवंटित की जा सकती है. जारी किए गए बयान में लिखा है, 

"गृह मंत्री ने भरोसा दिया कि इस जमीन का इस्तेमाल ITLF और दूसरे हितधारकों की सलाह से केवल सामान्य सार्वजनिक काम के लिए किया जाएगा. सरकार ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि वे शवों को दफनाने के लिए कोई और जगह चुनें. साथ ही, शवों को जल्द से जल्द दफना दें."

ITLF के मुताबिक, गृह मंत्री ने मणिपुर में और ज्यादा बल लगाने की बात कही है. गिंजा वॉलजॉन्ग ने बताया कि ITLF की ओर से गृह मंत्री के सामने मणिपुर कमांडोज पर भरोसा न होने की बात भी रखी गई. ITLF के मुताबिक, इस पर अमित शाह ने कहा कि राज्य पुलिस को पूरी तरह से हटाना असंवैधानिक होगा. उन्होंने कहा कि मणिपुर कमांडोज के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल भी होगा.

वहीं आधिकारिक बयान के मुताबिक, गृह मंत्री ने ITLF को चुराचांदपुर, कांगपोकपी और दूसरे क्षेत्रों के लोगों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं देने का आश्वासन दिया है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: राहुल गांधी बोले- 'मैं मणिपुर गया मोदी नहीं', जवाब में अमित शाह ने PM के फोन कॉल गिनवा दिए

Advertisement

Advertisement

()