इरफान पठान जैसी बॉलिंग करने वाले इस लड़के ने वो कर दिया जो पठान नहीं कर पाए
बॉलर का ये वीडियो कोई कोहली को दिखा दे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
वो बॉलिंग करता इरफान पठान सा लगता है. मगर काम अनिल कुंबले वाला किया है. इस लेफ्ट आर्म सीमर ने पूरी की पूरी टीम को अकेले आउट कर दिया. 9.5 ओवर फेंके. 6 मेडन दिए और 11 रन देकर 10 विकेट ले लिए. नाम है रेक्स सिंह. मणिपुर के इस बॉलर ने अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के मैच में ये 10 विकेट लेकर चौंका दिया.
पहले वीडियो देख लीजिए-

जिस तरह इरफान पठान ने अपने करियर के शुरुआती दौर में पाकिस्तान जाकर हैट्रिक ली थी और जिस कदर उनकी गेंद स्विंग होती थी, रेक्स सिंह की गेंदें भी वैसे ही निकलती दिखी हैं. इस बॉलर के 10 शिकारों में 5 बोल्ड आउट हुए, दो एलबीडब्लयू पाए गए और तीन कैच आउट हुए. यही नहीं रेक्स इस दौरान तीन बार हैट्रिक पर भी थे मगर हैट्रिक हो नहीं पाई. इस परफॉर्मेंस के बूते मणिपुर ने अरुणाचल प्रदेश को 10 विकेट से हरा दिया. रेक्स ने पहली पार में भी 5 विकेट लिए थे और दूसरी पारी में 10 विकेट लेकर मैच में 15 विकेट पूरे कर लिए. बीसीसीआई ने जब ये वीडियो अपने पेज पर डाला, सोशल मीडिया पर ये खूब फैल गया. इस बॉलर की एक एक गेंद देखने लायक है. रेक्स सिंह ने इसी सीजन अपना रणजी डेब्यू किया था. पारी के 10 विकेट लेने का काम सबसे पहले 1954 में भारतीय लेजेंड्री लेग स्पिनर सुभाष गुप्ते ने किया था. उसके बाद अनिल कुंबले ने भी दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर पाकिस्तान की पूरी पारी को अकेले निपटाकर रिकॉर्ड स्थापित किया था. सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स देखिए-Perfect 10: Manipur's Rex Singh's fiery spell.
This Manipur boy claimed 10 wickets with his smooth action and beautiful in swingers. Watch as he sends the stumps flying in a Cooch Behar Trophy game against Arunachal Pradesh. 📽️📽️https://t.co/C41mEewQTj pic.twitter.com/sI6jIdiiNv — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 13, 2018


