अपने ही देश में है मणिपुर. इसलिए बता रहे हैं कि इसकी बेहद जरूरी खबरें भी नहींपहुंच रही हैं आप तक. आप एटीएम की लाइन ताड़ रहे हो. वहां पूरा स्टेट पेट्रोल-डीजलसे खाली हो गया है. टैंकरों की लाइन स्टेट के बॉर्डर पर लगी है. लेकिन अंदर का सारास्टॉक खाली है. एक लीटर पेट्रोल 180 रुपए में मिल रहा है. गुरुवार को ये बतायामणिपुर के चीफ सेक्रेटरी ओइनम नबाकिशोर ने. पूरी बात ये है कि यूनाइटेड नागाकाउंसिल (UNC) ने अक्टूबर के लास्ट में एक आंदोलन ठोंक दिया. इकॉनमिक ब्लॉकेड. मानस्टेट की सारी आर्थिक गतिविधि बंद. तब से ये चल रहा है. नबाकिशोर ने बताया कि डेढ़सौ टैंकर लदे खड़े हैं. खटखटी बॉर्डर पर. असम में. ड्राइवरों को अंदर आने की इजाजतनहीं है. 1800 ट्रक लकड़ी, लोहा, तेल वगैरह लादे खड़े हैं. माओ गेट पर. सबका कामलगा पड़ा है. झगड़ा क्या है नागा काउंसिल ने 48 घंटे की हड़ताल डाली थी. लेकिन अबइसकी मियाद का पता नहीं कि कब तक चलेगी. उनकी मांग है कि मणिपुर सरकार अपना वादापूरा करे. दो नए जिले बनाने का वादा किया था. जीरीबाम और सदर हिल्स. नागा ग्रुप्सका कहना है कि जिले बनने ही चाहिए. ये इलाके पूरी तरह स्टेट से कटे हैं. सुविधाओंसे अलग. हमको भी हमारा हक मिलना चाहिए. स्टेट पुलिस परेशान है. सारी कोशिश करके भीट्रक अंदर ला नहीं पा रही.