हम सबको फोन भी देंगे और मुनाफ़ा भी कमाएंगे
भले फ्रीडम फोन के लिए क्यूट मोहित की लंतरानी हो रही है पर बंदा कह रहा है हम फोन देकर रहेंगे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
क्यूट मोहित है एक. उसी की देन है 251 वाला फ्रीडम फोन. तो सवाल उठा ये कि भइया 251 रुपये में हफ्ते भर की सब्जी नहीं आती, फोन कैसे आएगा? पर क्यूट मोहित का कहना है कि 251 रुपए के हर फोन पर वो 31 रुपए का मुनाफा कमाएंगे.
जिस दिन से फोन के लॉन्च होने की बात आई है. मोहित गोयल की खटिया खड़ी हो गई है. लोग झुट्ठा बता रहे हैं. पुलिस और इनकम टैक्स वालों ने अलग नाक में दम कर रखा है. नोएडा में किराए के दो तल्ले के ऑफिस में चाय वाला इत्ती बार नहीं आता जितना पुलिस.
द टाइम्स ऑफ इंडिया से इंटरव्यू में उनकी तकलीफ सामने आई. मोहित ने कहा कि मैंने ऐसा क्या गलत किया है? क्यों मुझे बकरा बनाया जा रहा है? ये कोई 'चीट' फंड जैसा नहीं है. 15 अप्रैल से कस्टमर्स को सेलफोन डिलिवर किए जाएंगे. मुझे भगोड़ा काहे कहा जा रहा है? क्या मेरे खिलाफ पुलिस स्टेशन में कोई एफआईआर दर्ज है? या फिर इनकम टैक्स में मेरे औऱ कंपनी के खिलाफ कोई हेरफेर का मामला? दूसरों की तरह मैं भी बिजनेस करना चाहता हूं. और मेरे पास प्लान तैयार है.
कंपनी का दावा है कि 18 फरवरी से लेकर अब तक 7 करोड़ रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. लिमिटेड स्टॉक होने की वजह से हमने केवल 25 लाख यूनिट के लिए ऑनलाइन बुकिंग की है. ऑफलाइन के लिए भी 25 लाख यूनिट है. मैं 30 जून से पहले हैंडसेट बांट दूंगा. गोयल और कंपनी के प्रेसिडेंट अशोक चड्डा ने कहा कि फोन के डिजाइन और बाकी चीजों के साथ कोई मसला नहीं है. हम अच्छे से सबको फोन देंगे और 31 रुपये कमा भी लेंगे.

