The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Man Wrote Funny Address On A flipkart Parcel Check Out Viral Photo

शख्स ने पार्सल पर ऐसा अड्रेस लिखा कि डिलिवरी वाला मरते दम तक नहीं भूलेगा!

लोगों की हंसी नहीं रुक रही

Advertisement
pic
16 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2023, 12:53 PM IST)
flipkart address viral
लोगों को मौज आ गई
Quick AI Highlights
Click here to view more

ऑनलाइन सामान सही वक्त पर आपके घर आए. इसके लिए जरूरी है कि आप अपना अड्रेस सही डालें. कई बार अड्रेस के चलते ही डिलिवरी बॉय कन्फ्यूज हो जाता है और ग्राहक को बार-बार फोन करके कन्फर्मेशन लेता है. कई बार ग्राहक भी मौज लेने के लिए ऐसा अड्रेस लिख देते हैं कि पढ़कर हर किसी को हंसी आ जाती है. ऐसे मजेदार अड्रेस की कई तस्वीरें वायरल (Social Media Viral Photos) हुई हैं. अब ऐसी ही एक और फोटो वायरल हो रही है जिसे देख डिलिवरी एजेंट समेत पूरा इंटरनेट हंस रहा है. फोटो एक पार्सल (Man Wrote Funny Address On A Parcel Check Out Viral Photo) की है. इस पर लिखा अड्रेस चर्चा का विषय बन गया है.

बात इसी महीने की 4 तारीख की है. अड्रेस राजस्थान के जोधपुर का है. भीखाराम नाम के एक शख्स ने कोई सामान ऑर्डर किया था. अड्रेस में शख्स ने लिखा, 'भीखाराम, हरि सिंह नगर. गिलाकोर गांव से 1 किलोमीटर पहले राइट साइड अपने खेत का गेट है. लोहे का गेट है. पास में एक छोटी फाटक है और गेट के पास काला मूंगिया डाला हुआ है. वहां आकर फोन करना. मैं सामने आ जाऊंगा.' भीखाराम ने तो अड्रेस के तौर पर एक-एक स्टेप बता दिया. पहले आप भी ये वायरल फोटो देखिए...

फोटो निशांत नाम के सोशल मीडिया यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. साथ में लिखा, 'डिलिवरी वाला मरते दम तक इसका अड्रेस याद रखेगा.' फोटो काफी वायरल हो रही है और लोगों को फोटो देख मौज आ रही है. लोग कह रहे हैं कि ऐसा अड्रेस पहली बार देखा है. कुछ ने कहा कि शख्स ने किताबें कम और अपने घर का अड्रेस ज्यादा पढ़ा है. एक ने लिखा कि डिलिवरी वाला जीवनभर इस अड्रेस को याद रखेगा. कुछ लोगों ने कहा कि अड्रेस असली नहीं बल्कि फोटोशॉप है. लोगों ने इस फोटो पर तरह-तरह के कॉमेंट किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

सोशल लिस्ट: RRR के 'नाटु-नाटु' को मिला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, आलिया भट्ट हुईं ट्रोल

Advertisement

Advertisement

()