The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • man wore too much clothes for cold wave viral

ठंड से बचने के लिए शख्स ने पहने पूरे 24 कपड़े, गिनने वालों के पसीने छूटे!

गिनते-गिनते थक गए

Advertisement
pic
11 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 11 जनवरी 2023, 12:35 PM IST)
cold wave clothes viral
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

इन दिनों उत्तर भारत समेत पूरा देश ठंड की मार झेल रहा है. पूरे देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. देश की राजधानी में तापमान 5 डिग्री से नीचे है. लोग ठंड से बचने के लिए क्या कुछ नहीं कर रहे हैं. गर्म कपड़ों से लेकर रूम हीटर तक, लोग ठंड को भगाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं. सबसे आसान उपाय गर्म कपड़े पहनना है. हालांकि ठंड ऐसी है कि गर्म कपड़े भी कम पड़ रहे हैं. ठंड से बचने के लिए लोग अपने शरीर पर ढेर सारे कपड़ों का अंबार लगा रहे हैं. इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है.

इसमें एक बंदे ने सर्दी से बचने के लिए एक-दो नहीं बल्कि 20 से भी अधिक कपड़े पहने हुए हैं. इसका वीडियो काफी देखा जा रहा है. वीडियो शिवम नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. साथ में लिखा कि गिनती गिनकर बताएं, बल्ली ने ठंड से बचने के लिए कितने कपड़े तन पर चढ़ाए हैं?' वीडियो काफी चल रहा है और लोग कह रहे हैं कि इस कड़ाके की ठंड से तो बस ऐसे ही बचा जा सकता है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

शेयर होने के बाद वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है. लोगों ने वीडियो जमकर रीशेयर किया है. लोगों को इस वीडियो पर मौज आ रही है. कई नामी लोगों ने भी वीडियो को रीशेयर किया है. आईपीएस अधिकारी आरके विज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इतनी ठंड तो टुण्ड्रा में भी नही होती.' आप भी देखिए...

लोग तो इस वीडियो पर अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

सोशल लिस्ट: 'पठान' के ट्रेलर में शाहरुख खान ने जय हिंद और सोल्जर कहा, फैंस बॉयकॉट गैंग के पीछे पड़ गए

Advertisement

Advertisement

()