पानी के बताशे में एक्स्ट्रा मिर्ची डालने को बोले हो, तो ध्यान रखना. दुकानदार केपास भूत झोलकिया न हो. इसे कहते हैं घोस्ट चिली. दुनिया की सबसे तीखी मिर्च. हॉटनहीं भाईसाब, जानलेवा. अमेरिका में 47 साल के एक आदमी ने खाई. गले में छेद हो गयायेब्बड़ा सा. जान जाते जाते बची. महीना पूरा अस्पताल में बीता. पहले तो ये खबर सुनलो, फिर बताते हैं मिर्च के बारे में. अमेरिका के एक आदमी ने बर्गर खाया. उसमें एकटिक्का रखा था अंदर. ये टिक्का भूत जोलकिया का बना था. वही घोस्ट चिली. जैसे हीउसने पूरा बर्गर खाया, थोड़ी ही देर में उसे उल्टी होने लगी. उल्टी एक बार शुरूहुई, तो रुकने का नाम नहीं. इतना तेज प्रेशर पड़ा कि गले में छेद हो गया. ढाईसेंटीमीटर का. फिर वो जमीन में लोटने लगा दर्द के मारे. फिर घर वालों ने दौड़करअस्पताल पहुंचाया. इमरजेंसी के अंदर भर्ती करा दिया. वहां डॉक्टरों ने पता लगा लियाकि कुछ बहुत खतरनाक सा खा लिया है इसने. बोलने या सांस लेने की हालत में था नहीं.फिर भी अपनी मशीनरी से पता लगाया. सांस लेने के लिए एक ट्यूब लगा दी गई. ऐसी हालतमें 14 दिन रहा. इसके बाद भी छुट्टी नहीं मिली. 9 दिन और रखा. गले के उस छेद में एकनली लगी हुई थी खाना अंदर पहुंचाने के लिए. तो ये होता है भूतिया मिर्ची का जलवा.अब इसकी माइक्रो साइज कुंडली आपको दे रहे हैं, अपने दिमाग में सेव कर लो.असली इंडियन है, लेकिन खाकर देशभक्ति न प्रूव करनाभारत में सबसे ज्यादा असम में, फिर अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर से आती हैघोस्ट चिली. 2007 में इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है.कि यही है साहिबान, दुनिया की सबसे ज्वलनशील माने तीखी मिर्च. इसको चटनी, अचारवगैरह में इस्तेमाल तो किया जाता है. लेकिन सलीके से. हलवे की तरह खाओगे तो किस्साखतम. इसका दूसरा यूज हमारी फौज ने शुरू किया अगस्त 2015 में. तैयारी 2009 में हीशुरू हो गई थी. कि इसको हैंड ग्रेनेड में डाल के दागेंगे. आतंकी-भातंकी जो कहींकिसी बिल्डिंग में घुसे रहते हैं, उनको बिना नुकसान के निकालने के लिए.गलती से खा लो तो होश कैसे आएगासीधी सी बात है कि गलती से तो खाओगे नहीं. जान-बूझकर शान बघारने के लिए ही खानाहोगा. या कोई और मुरहपन में खिला देगा. दोनों कंडीशन में इलाज एक होगा. दूध पियोदौड़कर. इससे बेहतर कुछ नहीं है. अगर आइसक्रीम मिल जाए तो सोने पे सुहागा. फिरजल्दी ही कष्ट कट जाएंगे. पानी से कोई फर्क न पड़ेगा, याद रखना. लेकिन दूध का कामठीक रहेगा. जैसे ये नीचे भाईसाब ट्राई किए.https://www.youtube.com/watch?v=ZstObB4RVsQ--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: