सिंघु बॉर्डर: SHO पर तलवार से हमला करने के आरोपी युवक का क्या हुआ?
29 जनवरी को कुछ किसानों और कुछ स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई थी.
Advertisement

बाईं तरफ वो तस्वीर, जिसमें एक युवक पुलिस पर तलवार से हमला करता दिख रहा है. दाईं तरफ सिंघु बॉर्डर पर बढ़ी हुई पुलिसफोर्स. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
कृषि कानूनों के ख़िलाफ चल रहे आंदोलन में सिंघु बॉर्डर लगातार एक केंद्र बना हुआ है. लेकिन यहां 26 जनवरी के बाद से ही लगातार तनाव है. 29 जनवरी को माहौल तब और ज़्यादा बिगड़ गया था, जब किसानों और कुछ स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई. स्थानीय लोग, जो कथित तौर पर हाईवे खाली कराने की मांग को लेकर यहां जुटे थे. इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई. फिर बात झड़प और पत्थरबाजी तक पहुंच गई.
ANI की ख़बर के मुताबिक इसी बवाल के बीच कुछ प्रदर्शनकारियों ने अलीपुर थाने के SHO प्रदीप पालीवाल पर हमला कर दिया. हमला कर रहे एक व्यक्ति के हाथ में तलवार भी दिखी. इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस के प्रेस नोट के मुताबिक- युवक की पहचान 22 साल के रंजीत सिंह के तौर पर हुई है. इसके साथ ही 43 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है.
क्या हुआ था 29 तारीख़ को? कुछ कथित स्थानीय लोग शुक्रवार सुबह से ही सिंघु बॉर्डर के पास आकर प्रदर्शन कर रहे थे. वे हाइवे खाली कराने की मांग कर रहे थे. इस दौरान कथित तौर पर ‘तिरंगे का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के नारे भी लगाए गए. बताया गया है कि दो पक्षों के बीच विवाद ने यहीं से तूल पकड़ा. दोनों के बीच संघर्ष हुआ तो पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया. एक व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने के बाद कुछ देर के लिए बवाल रुका था. लेकिन दोपहर तक फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई. इससे पहले 28 तारीख को भी सिंघु बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर कुछ लोग हाइवे खाली कराने की मांग लेकर पहुंचे थे. लेकिन तब पुलिस ने उनको वहां से हटा दिया था. वहीं दूसरी तरफ, 26 जनवरी को लाल किले पर हुए बवाल की जांच करने के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम जालंधर भी पहुंची. जालंधर के DCP इन्वेस्टिगेशन का कहना है कि दिल्ली पुलिस के पास इनपुट था कि लाल किले की घटना में शामिल दो युवक जालंधर में हैं. इसीलिए टीम यहां आई थी. हालांकि छापेमारी के बाद भी कोई मिला नहीं.Delhi: Alipur SHO Pradeep Paliwal injured in a clash that broke out at Singhu border where farmers are protesting against #FarmLaws
(Pic source: Delhi Police) pic.twitter.com/cfyB9dN45Q — ANI (@ANI) January 29, 2021

