The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • man used hand dryer to dry hair in viral video

वॉशरूम में लगे हैंड ड्रायर से लड़के ने सुखाए बाल, जुगाड़ देख हर कोई हंस रहा!

लोगों की हंसी नहीं रुक रही

Advertisement
pic
2 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 2 फ़रवरी 2023, 04:44 PM IST)
Hand Dryer Viral Video
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर आए दिन तिगड़मबाज लोगों के वीडियोज (Social Media Viral Videos) देखने को मिल जाते हैं. ऐसे वीडियो जिन्हें देखते ही मुंह से बस यही निकलता है कि कितने तेजस्वी लोग हैं.' आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है और ऐसे आविष्कार करने वालों को जुगाड़ू लोग कहा जाता है. ऐसे जुगाड़ू लोगों से जुड़ी कई सारी खबरें हमने आपको दिखाई हैं. हाल ही में हमने आपको एक खबर बताई थी जिसमें एक दुकानदार ने अपनी पुरानी कार को गुमटी में बदल दिया था. अगर आपने ये खबर नहीं पढ़ी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब ऐसे ही एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो है. इसमें एक शख्स ने अपना खुराफाती दिमाग लगाकर ऐसी हरकत कर दी कि देखकर लोगों को हंसी आ गई. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स मॉल के वॉशरूम में लगे हैंड ड्रायर के नीचे बैठकर अपने बाल सुखा रहा है. मतलब बंदे ने अपनी जरूरत के हिसाब से हैंड ड्रायर को हेयर ड्रायर बना दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है. लड़का हैंड ड्रायर के नीचे उकड़ू बैठा है और कंघी लेकर बाल बना रहा है. पीछे से किसी ने इसका वीडियो बना लिया और शेयर कर दिया. यहां से ये वायरल हो गया. पहले आप भी देखिए ये वायरल वीडियो…

इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो देख लोगों को हंसी आ रही है. सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं. कह रहे हैं कि दिमाग का सही इस्तेमाल किया जाए तो क्या कुछ नहीं हो सकता.' किसी ने कहा कि ऐसे ही लोगों को तो जुगाड़ू कहा जाता है.' एक ने लिखा कि सच कहा है, आवश्यकता ही आविष्कार की जननी होती है.' लोगों ने तो इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: बजट 2023 में 7 लाख तक कमाई टैक्स फ्री, तो कौन खुश हुआ, किस बात पर दुखी लोग?

Advertisement

Advertisement

()