The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Man tribute his Late Grandparents with Tattoo Left Everyone Teary Eyed viral

9 महीने में दादी-नाना की मौत हुई, पोते ने दो टैटू बनवाए फिर लिखी दिल जीतने वाली बात!

बहुत प्यारी श्रद्धांजलि!

Advertisement
pic
10 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 10 फ़रवरी 2023, 04:19 PM IST)
Tatto Tribute Viral
लोगों ने कही ये बात
Quick AI Highlights
Click here to view more

घर में बड़े-बुजुर्गों का होना ही किसी आशीर्वाद से कम नहीं होता. वैसे आमतौर पर तो घर में सबकी एक-दूसरे से अच्छी बॉन्डिंग रहती है लेकिन पोते-पोतियों की अपने दादा-दादी से कुछ ज्यादा ही पटरी खाती है. इसी के चलते घरों में पोते-पोतियां दादा-दादी के लाडले होते हैं. सोशल मीडिया पर रिश्तों के इस प्यार से जुड़ी कई कहानियां चलती रहती हैं. हाल ही में हमने आपको एक मां-बेटे की कहानी बताई थी कि कैसे एक मां पूरी जिंदगी एक ही थाली में खाना खाती रही क्योंकि वो थाली उसके बेटे ने स्कूल टाइम में इनाम में जीती थी. अगर आपने वो खबर मिस कर दी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब ऐसे ही एक और कहानी काफी वायरल (Man Tattoo Tribute To Late Grandparents Left Everyone Teary Eyed) हो रही है.

एक लड़के के नाना और दादी का निधन बीते साल हो गया था. दादी चाय काफी पीती थीं और नाना को इमली पसंद थी. लड़का दोनों से ही काफी प्यार करता था. ऐसे में दोनों को हमेशा अपने करीब महसूस करने के लिए उसने अपने हाथ पर दो टैटू बनवा लिए. दादी के लिए एक चाय के कप का और नाना के लिए एक शेर के चेहरे वाले शख्स का. ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. पहले आप भी ये वायरल पोस्ट देखिए...

लड़के ने लिखा कि बीते साल 9 महीनों के भीतर मैंने अपने नाना और दादी को खोया था. इसलिए मैंने उन्हें याद करने के लिए परमानेंट तरीका अपना लिया है.' लोगों को लड़के का पोस्ट पसंद आ रहा है. लोग उन्हें प्यार भेज रहे हैं. कह रहे हैं कि दादी-नाना जहां भी रहें, खुश रहें.' एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने भी इस पर रिएक्शन दिया है. 

कुल मिलाकर लोगों को तो इस तरीके ने इमोशनल कर दिया है. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: रेपो रेट से बढ़ेगी लोन की EMI, महंगाई से त्रस्त लोग अडानी और सरकार पर भड़के

Advertisement

Advertisement

()