The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • man trains a dog to bark on numbers, viral video

ये कुत्ता मैथ का टीचर बनेगा

हाथ में डंडा गले में चेन. गिनती पर रेस्पॉन्स कर रहा है. इसका फ्यूचर ब्राइट है. लेकिन पेटा वालों की नजर से बच के रहिना अंकल.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशुतोष चचा
13 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 13 अप्रैल 2016, 12:47 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
गांव देहात में रहे हो? वहां बंदर और भालू नचाने वाले आते थे. बंदर और बंदरिया एकदम सजे बजे. बंदरिया आ जाती दुल्हन के रोल में और बंदर हो जाता दूल्हा. दुल्हनिया रूठ के चली जाती अपने घर. दूल्हा उसको मनाने के आइडियाज बताता. वो कौन से गिफ्ट लेकर जाएगा और कैसे खिलाएगा पिलाएगा. बच्चे ताली बजाते थे. बंदर छड़ी के डर से सब करते जाते थे. अब इस कुत्ते को देखो. ट्रेनिंग ही इसको ऐसी दी जा रही है भैया. टोपी पहिने हुए अंकिल को देखिए. हाथ में छड़ी लेकर खड़े हैं. कुत्ते के गले में लटकी चेन खींच देते हैं. कुत्ते को छड़ी दिखा कर धमकाते हैं. और उसे 1+1 और पांच जमा चार बता कर भौंकने को कह रहे हैं. कुत्ता काफी हद तक सीख गया है. गलती नहीं होती उससे. लेकिन अंकल के ऊपर गुस्सा आता है. बेजुबान जानवर को डंडे के दम पर सिखा पढ़ा रहे हैं. लेकिन ये सोच कर चुप रह जाते हैं कि इसका लिखा पढ़ा शायद कभी इसके काम ही आ जाए. https://www.youtube.com/watch?v=Kj1iijXlDfo&feature=youtu.be

Advertisement

Advertisement

()