लड़के ने कबूतर उड़ाया तो पड़ोसी ने उसे छत से फेंक दिया
वो लड़का इतना घायल था कि हॉस्पिटल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई. पड़ोसी फरार है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बंदर से बचने के लिए एक लड़का अपनी छत से पड़ोसी की छत पर कूद गया. जो कबूतरबाज की थी. वो कबूतरों को दाने चुना रहा था. एक कबूतर उड़ गया. तो पड़ोसी ने लड़के को पहले तो पीटा, फिर छत से फेंक दिया. नीचे गिरा लड़का इतना घायल था कि हॉस्पिटल तक ले जाने में उसकी मौत हो गई.
बागपत जिले का मामला है. बड़ौत कोतवाली का पट्टी चौधरान इलाका. यहां अपने घर की छत पर एजाज खेल रहा था. अचानक छत पर बंदर आ गया. बंदर से बचने के लिए वो अल्ताफ की छत पर कूदा. वहां कबूतर चुन रहे थे तो एक कबूतर घबराकर उड़ गया. अल्ताफ ने एजाज को पीटना शुरू कर दिया. एजाज का बाप बीच में आया तो उसे भी पीटा. फिर एजाज को नीचे फेंक दिया.
अस्पताल ले जाते वक्त एजाज की मौत हो गई. इलाके में बमचक मच गई. अल्ताफ गांव छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस के हाथ अभी नहीं लगा है. लेकिन उसका कहना है वो जल्दी ही अरेस्ट हो जाएगा.

