The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • MAN THROWS ACID ON MINOR GIRL FOR REJECTING HIS PROPOSAL IN KARNATAKA

प्रपोजल खारिज करने पर 22 साल के लड़के ने नाबालिग लड़की के चेहरे पर एसिड फेंका

आरोपी ने लड़की के घर के पास ही हमला किया.

Advertisement
Karnataka Women and Child Development Minister Halappa Achar visited the victim
कर्नाटक सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री हलप्पा आचार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की (फोटो: ट्विटर/@HalappaAchar)
pic
सुरभि गुप्ता
19 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 19 फ़रवरी 2023, 07:16 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कर्नाटक के रामनगर में एक नाबालिग लड़की पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है. 17 साल की लड़की पर एसिड अटैक की ये घटना शुक्रवार, 17 फरवरी को अंजाम दी गई. पीड़ित लड़की का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने प्रपोजल खारिज करने पर ये हमला किया. इससे लड़की की आंख सहित पीठ और कंधे का कुछ हिस्सा भी जला है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में 22 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी का नाम सुमंथ बताया गया है. आरोपी सुमंथ रामनगर के कनकपुरा का रहने वाला है. नाबालिग लड़की पर एसिड अटैक उसके घर के पास ही हुआ. 17 फरवरी की शाम जब लड़की पर अटैक हुआ, उस वक्त वो अपने छोटे भाई के साथ घर के पास ही थी.

प्रपोज करने आया था आरोपी!

जानकारी के मुताबिक आरोपी लड़की को कई बार प्रपोज कर चुका था. लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया था. पुलिस ने बताया,

Embed

पुलिस के मुताबिक इस अटैक में लड़की को आंख पर सेकंड- डिग्री बर्न हुआ है. लड़की का इलाज बेंगलुरु के एक अस्पताल में किया जा रहा है.

दोस्त के रूम से पकड़ा गया

पुलिस ने अरोपी को शनिवार, 18 फरवरी को उसके दोस्त के रूम से गिरफ्तार किया. कनकपुरा पुलिस थाने में इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 326-A (तेजाब का इस्तेमाल कर जानबूझकर चोट पहुंचाना) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

जांच में पता चला है कि आरोपी सुमंथ करीब एक साल से लड़की का उत्पीड़न कर रहा है. पुलिस ने कहा,

Embed

कर्नाटक सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री हलप्पा आचार ने 18 फरवरी को पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी घटनाओं के प्रति जीरो टॉलरेंस रखती है. उन्होंने बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़की के पीठ, कंधे और आंखों पर चोट आई है. मंत्री की ओर से परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है.

वीडियो: CCTV में कैद हुआ दिल्ली एसिड अटैक, सामने से आए दो लड़कों ने मुंह पर फेंका तेजाब!

Advertisement

Advertisement

()