The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • man threatened 17 year old to cut her in pieces as she refused to marry

कानपुर : नाबालिग लड़की को धमकी दी - "शादी नहीं की तो टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा"!

आरोप है कि फैज पिछले कुछ महीनों से नाबालिग को स्कूल या क्लास जाते वक्त परेशान करता था.

Advertisement
Faiz threatened 17 year old girl  to cut her into pieces after she refused to Marry him
शादी करने से मना करने पर नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी (फोटो-आजतक)
pic
ज्योति जोशी
28 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 28 नवंबर 2022, 10:49 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक नाबालिग लड़की से जबरन शादी का मामला सामने आ रहा है (Minor Forced to get Married Kanpur UP). आरोप है कि मोहम्मद फैज नाम के शख्स ने शादी से मना करने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है.

'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा'

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र की है. यहां रहने वाली 17 साल की लड़की से आरोपी फैज शादी करना चाहता था. लेकिन लड़की शादी के लिए राजी नहीं हुई. इस पर युवक ने उसे कथित तौर पर धमकाया कि शादी ना करने पर वो पीड़िता के टुकड़े-टुकड़े कर देगा.

कई महीनों से पीछे पड़ा था!

पीड़िता के परिजनों की शिकायत के मुताबिक, आरोपी पिछले कुछ महीने से उनकी बेटी को स्कूल या क्लास जाते वक्त परेशान करता था. बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार वालों ने युवक को समझाने की कोशिश भी की. लेकिन वो नहीं माना. इसके बाद अक्टूबर में परिवार वालों ने पुलिस में मामले की शिकायत करने का फैसला किया.

रिपोर्ट के मुताबिक, मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी फैज लड़की के घर जाकर शादी करने की धमकी देता रहा. आरोप है कि पुलिस ने पहले कोई सख्त कार्रवाई नहीं की. इसके बाद परिवार ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और परिवार को जान का खतरा होने की बात बताई.

आरोपी को पकड़कर अंदर किया

नौबस्ता पुलिस ने चमनगंज के रहने वाले फैज के खिलाफ FIR दर्ज की और उसके घर पर छापेमारी भी की. खबरों के मुताबिक, जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई तो युवक की मां और परिजन कथित तौर पर पुलिस से ही भिड़ गए. पुलिस बल बुलवाकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और जेल भेजा.

मामले पर जानकारी देते हुए नौबस्ता ACP अभिषेक कुमार पांडेय ने इंडिया टुडे को बताया

Image embed

पुलिस युवक को जेल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

देखें वीडियो- कानपुर के स्कूल पर कलमा पढ़वानो का आरोप लगा, फिर शुद्धिकरण के नाम पर गंगाजल छिड़का

Advertisement

Advertisement

()