नीचे प्लास्टिक की कुर्सी रख ऊपर पिकअप चढ़ाई, नहीं टूटी, मजबूती देख हर कोई हक्का-बक्का!
इतनी मजबूती कैसे आ गई?

कई बार दुकानदार आपके सामने अपने सामान या प्रोडक्ट को बेस्ट साबित करने के लिए कई तरह के टेस्ट करता है. खासकर तब जब वो दुकानदार घर-घर सामान बेचने वाला हो. गांव और छोटे शहरों में फेरीवाले सामान लेकर गली-मोहल्लों में जाते हैं और फिर सामान की टेस्टिंग करके दिखाते हैं. इससे जुड़े कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral Videos) होते रहते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो चल रहा है जिसने हर किसी को हक्का-बक्का कर दिया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है. इसमें एक शख्स प्लास्टिक की कुर्सी बेच रहा है. वो लोगों को कुर्सी की मजबूती चेक करवा रहा है. इसके लिए शख्स ने जो तरीका अपनाया है, वो वायरल है. शख्स लाल रंग की अपनी प्लास्टिक की कुर्सी को पिकअप के टायर के नीचे रख देता है. पिकअप आगे चलती है. कुर्सी एकदम पिचक जाती है.जैसे ही पिकअप कुर्सी के ऊपर से निकलती है. शख्स कुर्सी को एकदम पहले जैसी कर देता है. ये वीडियो काफी देखा जा रहा है. वीडियो पर 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. देखें वायरल वीडियो...
वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि मार्केटिंग लेवल देख रहे हो!' इस पर सैकड़ों कमेंट आए हैं. लोग अलग-अलग राय रख रहे हैं. किसी ने लिखा कि मेक इन इंडिया में ही ऐसा प्रोडक्ट बन सकता है तो किसी ने लिखा कि ये मार्केटिंग लेवल नहीं बल्कि कॉन्फिडेंस लेवल है.' एक ने लिखा कि बस भगवान इतना ही मजबूत बना दो.' कुल मिलाकर लोगों को तो कुर्सी की मजबूती देख हैरानी हो रही है और वे इसे लेकर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
वीडियो: सोशल लिस्ट: राहुल गांधी से मिले नीतीश कुमार, 'विपक्षी एकता' के बीच इस फोटो को 'झुकना' बताने लगे लोग

