अपनी बीवी को दुबई घुमाने के लिए ये जनाब चोर बन गए. गाड़ियां चुराते थे. लेकिन इनकीचोरियों पर फुलिस्टॉप लग गया जब बीते मंगलवार इनको पुलिस ने धर लिया. कुल 15 चोरीकी गाड़ियां बरामद हुईं. चोर भाई साब का नाम जसविंदर है. प्यार से राजा कहते हैं लोगइसे. राजा तिलक नगर इलाके का मास्टर चोर है. इसके साथी का नाम है विशाल aka छिड़ी.राजा के खिलाफ लगभग 2 दर्जन क्रिमिनल केस दर्ज हैं. एक गाना याद आ गया.https://www.youtube.com/watch?v=PDfz-bPwGdg राजौरी गार्डन पुलिस के एक सीनियरअफसर ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया, "हमने देखा राजौरी गार्डन, तिलक नगर, मोती नगर,विकासपुरी और पश्चिम विहार में गाड़ियों की चोरियां तेजी से बढ़ने लगी थीं. शॉपिंगमॉल, अस्पातालों और दूसरी सार्वजनिक जगहों से दुपहिया वाहन गायब हो रहे थे. इनजगहों की CCTV फुटेज देख कर हमें चोरों का पता चल गया. और पुलिस की एक टीम नेइन्हें पकड़ लिया.