मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी बहन, भाई ने जान से मारा
वो कहते हैं ये ऑनर किलिंग है. इज्जत के लिए मर्डर किया. जेल में बंद 20 साल के लड़के को अब अफसोस हो रहा है.
Advertisement

Source: Reuters
पाकिस्तान में 20 साल के एक लड़के ने अपनी 16 साल की बहन का मर्डर कर दिया. किचन के चाकू से. क्योंकि उसने बहन को मोबाइल फोन पर किसी से बात करते देख लिया था.
पाकिस्तान का ये हाल है कि वहां फोन से किसी मर्द से बात करते दिख जाए औरत तो बखेड़ा हो जाता है. अगर आदमी रिश्तेदार न हो तो उससे बात करना हराम है.
करांची का ओरांगी कस्बा. वहां अपने मम्मी पापा के साथ रहते थे हयात खान और उसकी बहन सुमायरा. बुधवार को हयात घर आया. तो सुमायरा दरवाजे के पास फोन पर किसी आदमी से बात कर रही थी. हयात ने पूछा कौन है? सुमायरा बोली "तुम अपना काम करो. इससे तुम्हें क्या मतलब. मेरा जिससे मन होगा बात करूंगी."
फिर लड़का निकाल लाया किचन से चाकू और सुमायरा पर चला दिया. और घर से बाहर धक्का दे दिया. सीढ़ियों से नीचे गिरी तो खून से लथपथ थी. पड़ोसी लोग दौड़े आए. उसे घेर लिया. कहने लगे कि जल्दी अस्पताल ले चलो इसे. एक आदमी अपनी कार लेकर आया. उसमें डाल कर ले जाने लगे. लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया.
डेली मेल की खबर के मुताबिक हयात जेल पहुंच चुका है. वहां मीडिया से बताया कि "गलती से हो गया. मैं चाकू लाया था उसे डराने के लिए. गलती से लग गया. अब बड़ा अफसोस हो रहा है. काश मैं भी वहीं मर जाता."
बाप का कहना है "जो हुआ सो हुआ. मैंने बेटे को माफ कर दिया है."
पाकिस्तान में इस तरह की ऑनर किलिंग आम हैं. ऑनर काहे कहें हम? ऑनर होता तो मारते क्यों? 2005 में वहां कानून जोड़ा गया है. ताकि मर्द औरतों को इज्जत के नाम पर न मारें. लेकिन उसके लिए मेंटलिटी तो बने पहले. अभी तक औरत को इज्जत ही समझा जाता है तो ये कानून किस काम का?
.webp?width=60)

