दिल्ली में मेट्रो स्टेशन में घुस बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर 12 लाख रुपये लूटलिए गए. लूट की ये वारदात राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह साढ़े पांचबजे हुई. बताते हैं कि हमला करने वाले दो बदमाशों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था.बदमाशों के हमले में घायल हुए मेट्रो स्टेशन कंट्रोलर को दिल्ली के गंगाराम अस्पतालमें भर्ती कराया गया है. https://twitter.com/ANI_news/status/719417160133529600बदमाश टिकट काउंटर के पास बने कंट्रोल रूम में दाखिल हुए. जहां मेट्रो स्टेशनकंट्रोलर बैठा हुआ था. जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने मेट्रो स्टाफर पर चाकुओं सेहमला कर कंट्रोल रूम के पास से करीब 12 लाख रुपये लूट लिए. जिस वक्त ये हादसा हुआ,तब मेट्रो स्टेशन पर भीड़ न के बराबर थी. मेट्रो स्टेशन में बदमाश चाकू लेकर कैसेघुसे, पुलिस इस बात की जांच कर रही है. साथ ही पुलिस मेट्रो स्टेशन में लगीसीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. बता दें कि दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों परसिक्योरिटी का जिम्मा CISF संभालती है. लूटपाट की ये घटना मेट्रो स्टेशन पर पहलीमेट्रो के आने से पहले हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक इस केस में किसीकी भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.