बीते दिनों बेंगलुरु में जो हुआ, शर्मनाक था. उसकी CCTV फुटेज ने आज भी मेरी जैसीकई लड़कियों की रातों की नींद ख़राब कर रखी है. ऐसे माहौल में अगर कोई अनजान लड़कामुझे सड़क चलते चूम कर भाग जाए, मैं शायद तुरंत रो दूंगी. संभलने में कुछ वक़्तलगेगा. फिर पुलिस के पास जाऊंगी. मदद के लिए दोस्तों को कॉल करूंगी. लेकिन उसे मजाकके तौर पर तो कतई नहीं लूंगी. द क्रेजी सुमित नाम का एक यूट्यूब चैनल है. जिससेसुमित नाम का लड़का वीडियो शेयर करता है. उसने एक प्रैंक यानी खुराफ़ात करने का प्लानबनाया. प्रैंक में ये किया कि सड़क चलती लड़कियों को अचानक चूमकर भाग गया. वीडियो मेंदेखेंगे तो पाएंगे कि जिन लड़कियों के साथ ये भद्दा मजाक किया वो पूरी तरह शॉक मेंथीं. https://www.youtube.com/watch?v=jgm7iL-uqzo जाहिर सी बात है कि वीडियो कीखूब बुराई हुई. लोगों ने लड़के को गरियाया. और लड़के को इस भद्दे मज़ाक के लिए बहुतलताड़ा. जिसके बाद लड़के ने वीडियो हटा लिया. पर यूट्यूब पर ये वीडियो फिर भी घूमतारहा. लड़के ने इस सब कुछ के बाद माफ़ी मांगी है.https://www.youtube.com/watch?v=L7zGExpJCN0 पर उन 2000 लाइक्स का क्या, जो वीडियोडिलीट होने के पहले यूट्यूब पर मिल चुके थे. उस मानसिकता का क्या, जिसके चलते येवीडियो शूट किया गया. उस सोच का क्या, जो लड़कियों को छू लेने, चूम लेने जैसी चीजोंको यौन उत्पीड़न मानती ही नहीं?