The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • man sets wife ablaze, cuts her body into pieces, throws her away

ये आदमी पत्नी को जलाकर, टुकड़ों में काटकर, पन्नी में भरकर फेंक आया

इस आदमी को देखिए. ये इस समाज का सबसे बुरा चहरा है.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
प्रतीक्षा पीपी
4 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 4 नवंबर 2016, 01:30 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
पिछले 5 दिनों से अलवर शहर के अलग-अलग इलाकों से किसी औरत के शरीर के अलग-अलग टुकड़े मिले. लाश के टुकड़ों से खाल उतरी हुई थी. अधजले टुकड़े थे. पूरे शहर में डर और सनसनी थी. पुलिस ने पड़ताल की. जब मालूम पड़ा कि किसी मोहल्ले की एक गली से एक औरत कई दिनों से गायब है, उसकी खोज शुरू हुई. पुलिस उसके घर पहुंची, तो उसके पति ने बताया वो काम पर गई हुई है. और शाम तक वापस आएगी. इसके बाद वो अपनी तीन साल की बच्ची को लेकर गायब हो गया. पुलिस ने आस-पड़ोस में पूछताछ की तो पाया कि वो आदमी बार-बार थैलियों में कुछ भरकर घर से बाहर लाया था. पुलिस ने और पूछताछ के बाद आदमी के फ़ोन डिटेल्स के दम पर उसे हरियाणा पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस की पूछताछ के बाद जो जानकारी सामने आई, उसके बारे में सोचना जितना कठिन है, उतना ही डरावना भी है. योगेश मल्होत्रा उर्फ़ चूचू नाम के इस आदमी की पत्नी इसे छोड़कर चली गई थी. जिसके बाद इसने दूसरी शादी की. ये शादी कोई आम शादी की तरह नहीं थी. चूचू आरती का सौदा करके लाया था. 25 हजार रुपये देकर उसके आरती को ख़रीदा था. चूचू से कई साल छोटी आरती युवा और सुंदर थी. समय के साथ बुढ़ाते पति को ये शक खाने लगा कि उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर है. आए दिन दोनों में झगड़े होते. चूचू की मानें तो एक दिन जब वो बच्ची को लेकर बाहर गया हुआ था, उसकी पत्नी ने खुद को आग लगा ली. जब वो वापस आया, तो उसे जलती हुई बॉडी मिली. उसने पानी डालकर आग को तो बुझा दिया. लेकिन उसकी पत्नी मर चुकी थी. चूचू का कहना है कि उसे समझ नहीं आया कि वो क्या करे. उसे बच्ची के भविष्य की चिंता सताने लगी. तो उसे याद आया कि बूचड़खाने में कैसे बकरे की खाल उतारी जाती है. और उसने उसी तरह अपनी पत्नी की खाल उतारी. फिर उसके शरीर के टुकड़े कर दिए. और उन्हें अलग-अलग पन्नियों में पैक कर के शहर के अलग-अलग इलाकों में फेंक आया. ये काम उसने अपनी लूना मोपेड से किया. और पूरी लाश को ठिकाने लगाने में उसे पूरे दो दिन लगे. इस हरकत के बारे में सुनकर यकीन नहीं होता कि चूचू ने अपनी पत्नी का क़त्ल नहीं किया होगा. जब कोई निर्ममता से किसी के शरीर को काट सकता है, तो उसके लिए उसे बेजान करना कैसे मुश्किल होगा? जब इस आदमी के लाश को टुकड़े-टुकड़े कर देने की वारदात के बारे में सुनो, तो जानकार आश्चर्य नहीं होता कि वो अपने सुख के लिए औरत खरीद लाया होगा. आरती उसके लिए तब भी सामान थी. और मरने के बाद तक एक सामान बनी रही.

Advertisement

Advertisement

()