पूर्वी जयपुर के मालपुरा गेट थाने में गैंगरेप का एक मामला दर्ज किया गया है. आरोपहै कि एक व्यक्ति ने 5 हज़ार रुपये में अपनी पत्नी का सौदा कर दिया और उसे दोयुवकों के हवाले कर दिया. युवकों ने पति के सामने ही पत्नी से मारपीट की और उसकागैंगरेप किया. इस दौरान पीड़िता का बेटा वहां आया. उसने विरोध किया तो उसके साथ भीमारपीट की. पीड़िता ने पति और दोनों युवकों के ख़िलाफ़ मालपुरा थाने में मामला दर्जकराया है.क्या है मामला?दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक़, पीड़िता मालपुरा गेट इलाक़े में ही चाय कीरेड़ी लगाती है. FIR के अनुसार, 19 दिसंबर को पीड़िता का पति अपने साथ दो दोस्तोंको लेकर आया, जिनसे उसने 5,000 रुपये का सौदा कर दिया था. पति ने पीड़िता को अपनेदोस्तों के साथ कुछ दिन रहने के लिए कहा. पीड़िता ने विरोध किया तो पति ने मारपीटकरनी शुरू कर दी. उसे जबरन पकड़कर रेड़ी के पीछे ले जाया गया. वहीं दोनों दोस्तोंने पति के सामने ही गैंगरेप किया और बुरी तरह से पीड़िता के साथ मारपीट की. इसदौरान पीड़िता का बेटा भी पहुंच गया. उसने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ भीमारपीट की. पीड़िता और उसके बेटे के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा होने लगे. तब तीनोंआरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर मौक़े से फ़रार हो गए.पुलिस क्या कर रही है?घटनाक्रम के 2 दिन बाद पीड़िता और उसका बेटा मालपुरा गेट थाने पहुंचे. पीड़िता नेअपने पति सहित बाकी के दोनों आरोपियों के ख़िलाफ़ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्जकरवाया. दैनिक भास्कर को मालपुरा थानाधिकारी रायसल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले कीजांच कर रही है और पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है. घटना को 7 दिन बीत गएहैं, रिपोर्ट लिखवाए 5 दिन और अभी तक किसी भी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया गयाहै.