The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • man saw girlfriend's ghost after murdering her in Chhattisgarh

गर्लफ्रेंड को गर्दन दबाकर मार डाला, अब पुलिस से बोला- साहब वो भूत बनकर बहुत डराती है

आठ महीने बाद पुलिस ने खोद कर निकाली लड़की की लाश

Advertisement
pic
12 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 12 जनवरी 2023, 05:29 PM IST)
man saw girlfriend's ghost after murdering her in Chhattisgarh
हत्या के बाद दिखा गर्लफ्रेंड का भूत (फोटो-आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला है कि गर्लफ्रेंड का भूत उसे परेशान करता है. आरोप है कि शादी के दबाव से परेशान होकर शख्स ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की बताई जा रही है. करीब आठ महीने बाद पुलिस को महिला का शव मिला है.

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी का नाम गोपाल खड़िया बताया जा रहा है. उम्र 25 साल. वो ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर ड्राइवर का काम करता है. पुलिस के मुताबिक, 24 साल की अंजू यादव भी वहां ईंट लोड करने का काम करती थी. दोनों के बीच मुलाकात हुई और धीरे धीरे उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया. करीब तीन साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे.

अचानक लापता हो गई

अंजू पिछले आठ महीनों से लापता थी. उसकी मां रमशीला यादव ने जुलाई 2022 में कोरबा की रामपुर चौकी में बेटी के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने पुलिस से गोपाल खड़िया पर शक होने की बात भी कही थी. आरोप है कि तब पुलिस ने मामले पर कोई एक्शन नहीं लिया.

पीड़िता के परिवार ने मामले में जांच के लिए एसपी से गुहार लगाई. मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी गोपाल खड़िया को मंगलवार, 10 जनवरी को हिरासत में ले लिया. सख्ती से पूछताछ की गई तो गोपाल ने हत्या की बात कबूल कर ली.

शादी से दबाव के चलते हत्या की

गोपाल ने पूछताछ में बताया कि अंजू उस पर शादी का दबाव बनाने लगी थी. शादी की बात को लेकर दोनों में बीच बहुच झगड़े होते थे. इससे तंग आकर गोपाल ने अंजू की हत्या का प्लान बनाया. गोपाल ने कबूल किया कि वो अंजू को ढेलवाडीह में सागौन की एक नर्सरी में ले गया. वहां उसने कथित तौर पर अंजलि का गला घोंटकर हत्या कर दी. गोपाल ने बताया कि उसने लाश को नर्सरी में 20 फुट गड्डा खोदकर दफना दिया. उसका कहना है कि हत्या के बाद उसे अंजू का भूत परेशान करता था. वो काफी समय से डरा हुआ था. उसने ये भी बताया कि कुछ दिनों से भूत की वजह से वो बहुत परेशान है. जीना मुश्किल हो गया है.

गोपाल की बताई जगह पर पुलिस ने खुदाई की तो मृतका के कंकाल मिले. मौके पर रामपुर और मानिकपुर चौकी की पुलिस मौजूद रही. आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. 

वीडियो: रंगरूट: छत्तीसगढ़ में रिजर्वेशन मामले में छात्र परेशान, रुक गई नियुक्ति की प्रक्रिया

Advertisement

Advertisement

()