सिर पर कई किलो सामान रख बंदे ने सरपट दौड़ाई साइकिल, टैलेंट देख हर कोई सन्न!
लाखों बार देखा गया वीडियो

जीवन में जरूरतें इंसान से सब कुछ करवा लेती हैं. इन्हीं जरूरतों को कम संसाधनों में पूरा करने के लिए इंसान जुगाड़ करता है. इस जुगाड़ से जुड़े कई सारे वीडियो (Social Media Viral Video) सोशल मीडिया पर चलते रहते हैं. इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो काफी देखा जा रहा है. इसमें एक शख्स साइकिल चला रहा है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर साइकिल चलाने में ऐसा क्या है कि वीडियो वायरल हो गया? वीडियो वायरल होने की वजह शख्स के साइकिल (Man Riding Bicycle While Holding Planks On His Head In A Viral Video) चलाने का तरीका है.
ये शख्स हाथ छोड़कर साइकिल चला रहा है. इतना ही नहीं, दोनों हाथ छोड़कर साइकिल चला रहे इस शख्स के सिर पर ढेर सारा सामान भी रखा हुआ है. शख्स के सिर पर थोड़े से पाइप और कुछ सामान रखा हुआ है. साइकिल चला रहे शख्स ने दोनों हाथों से सिर पर रखा सामान पकड़ा हुआ है और पैडल मारकर साइकिल चला रहा है. सड़क भी खाली नहीं है. इस सड़क पर दोनों तरफ से गाड़ियां चल रही हैं. फिर भी शख्स एकदम एक्सपर्ट की तरह साइकिल चला रहा है. पहले आप भी ये वीडियो देखिए....
वीडियो आईपीएस आरिफ शेख ने शेयर किया है. वीडियो शेयर किए जाने के बाद से खासा वायरल है. इसे लाखों लोग देख चुके हैं. लोग इस शख्स के टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं. कह रहे हैं कि मजबूरी सब कुछ सिखा देती है. किसी ने कहा कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी होती है. आप भी देखिए लोगों के कुछ कॉमेंट्स…
लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट्स किए हैं. वीडियो की लोकेशन को लेकर लोगों ने बताया कि ये कोलकाता का वीडियो हो सकता है. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
सौरव जोशी व्लॉग में माफ़ी मांग बोले- ग़लतफ़हमी हुई, मेरा वो मतलब नहीं था!

