होम करते हाथ जले वाली बात आपने सुनी होगी. पर एक पूरा आदमी ही किसी का भला करतेहुए जल गया, सबसे दुखद ये रहा कि अंत में उसने अपनी जान गंवा दी. सोमवार की बात है.दिल्ली के गांधी नगर इलाके में सिलेंडर फटने से आग लग गई. 3 लोग मारे गए. मरनेवालों में से एक हैं राजेश गोयल. कपड़ों की दुकान चलाते थे. राजेश की मौत भले दुखदरही हो लेकिन मरने से पहले वो जो कर गए वो दो जनों की जान बचा गया. देखने वालेबताते है. दो बच्चे आग में फंस थे. उनको बचाने के लिए आग में कूद पड़े. बचा भी लाएथे. पर खुद ज्यादा घायल हो गए. बच्चों को बचाने की कोशिश में खुद भीतर आग में हीफंस गए थे. बचावकर्मी आए थे बचाने. पर अस्पताल ले जाने में देर लगा दी. लोक नायकहॉस्पिटल ले जाया गया. पर अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया. राजेश गोयल के रिश्तेदारोंका कहना है कि, अस्पताल वालों ने भी इलाज शुरू करने में देर लगा थी. डेढ़ घंटे तकअस्पताल वालों ने ध्यान ही नहीं दिया था. काफी देर तक तो उन्हें अस्पताल के कॉरीडोरसे आगे ही बढ़ने नही दिया गया था. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक राजेश गोयलकी बहन ने कहा कि उनके भाई की मौत आग से नहीं बल्कि बचावकर्मियों, पुलिसवालों औरडॉक्टरों की लापरवाही से हुई है. गोयल के भाई का कहना है कि उनके भाई को जब अस्पतालमें लाया गया था तब वो ज़िंदा थे अगर इलाज आधे घंटे के भीतर शुरू हो जाता तो उनकेभाई बच सकते थे. अस्पताल वाले घेरे में है. हालांकि अस्पताल वालों ने फिलहाल ऐसीकिसी भी बात से इंकार किया है.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी आदित्य नवोदित ने की है, आदित्य टीम दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप करतेहैं.