The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • man peeing on the track in delhi metro station viral video

दिल्ली मेट्रो स्टेशन की पटरी पर पेशाब करने लगा शख्स, बोला- 'ज्यादा हो गया था'

रिकॉर्डिंग के दौरान भी करता रहा.

Advertisement
Metro Peeing On metro
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
7 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 7 नवंबर 2022, 12:02 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल (Social Media Viral Video) होते रहते हैं. एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया. इस वीडियो में एक शख्स मेट्रो स्टेशन पर भी पेशाब (Man Peeing On Metro Station Viral Video) करता नजर आ रहा है. ये व्यक्ति मेट्रो की पटरी पर पेशाब कर रहा है. वीडियो 29 अक्टूबर को ट्विटर पर शेयर किया गया. हालांकि वीडियो और पुराना हो सकता है. वीडियो देख लोग एकदम गुस्सा गए हैं.

इस वीडियो में, वीडियो बना रहा व्यक्ति कहता है कि तुम कहां पेशाब कर रहे हो? तुम क्या कर रहे हो?' इस पर शख्स कहता है कि हो गया, ज्यादा हो गया.' वीडियो ट्विटर पर संजीव बब्बर नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए संजीव ने लिखा, 'हो सकता है कि ये दिल्ली (delhi) मेट्रो पर पहली बार हो रहा हो. वॉट्सऐप पर एक वीडियो मिला और इसे ऐसे ही शेयर कर रहा हूं.' वीडियो यलो लाइन मेट्रो का है. संजीव ने बताया कि वीडियो मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है. 

Image embed
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

इस वायरल वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं. अधिकतर लोगों ने कहा कि इस शख्स पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. किसी ने कहा कि हो सकता है कि उस समय व्यक्ति की परिस्थिति कुछ अलग रही हो. दिल्ली मेट्रो ने वीडियो पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि मामले की जांच की जा रही है. ऐसी किसी भी स्थिति में पास के डीएमआरसी अधिकारी से संपर्क करें.' देखें दिल्ली मेट्रो का ट्वीट…

Image embed

इस हरकत को जायज तो किसी भी परिस्थिति में नहीं ठहराया जा सकता. वीडियो पर लोगों ने कई बातें कही हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- दिल्ली मेट्रो में लड़की के यौन शोषण करने वाले शख्स को पुलिस ने ऐसे पकड़ा!

Advertisement

Advertisement

()