The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Man Parked His Car With Boy Stuck On Roof In A Viral Video

एक्सीडेंट से बाइक वाला कार की छत पर जा टंगा, कार वाले ने उसके साथ ही पार्किंग कर दी!

ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है

Advertisement
pic
16 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2023, 02:05 PM IST)
car bike accident viral
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर रोज एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल (Social Media Viral Videos) होते रहते हैं. किसी को देखकर लोग खुश हो जाते हैं तो कोई लोगों को दुखी कर देता है. हाल ही में हमने आपको एक वीडियो दिखाया था जिसमें एक शख्स अपनी बाइक पर अपनी दो बिल्लियों को लेकर रात में जा रहा है. ये वीडियो काफी वायरल हुआ है. अगर आपने नहीं देखा है तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर काफी वायरल (Man Parked His Car With Boy Stuck On Car's Roof In A Viral Video) हो रहा है. वीडियो देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है.

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है? दरअसल एक शख्स अपनी कार को पार्किंग में लगा रहा है. इस दौरान वो रोड के दूसरी साइड पार्किंग स्पेस में कार लगाने के लिए कार ले जाता है तो दूसरी ओर से तेज स्पीड से आ रहा बाइक सवार कार में अपनी बाइक ठोक देता है और उछलकर कार की छत पर बैठ जाता है. एक्सीडेंट इतना तेज था कि बाइक सवार लड़का कार की छत पर पहुंच जाता है. मजे की बात ये है कि इस एक्सीडेंट के बाद भी कार सवार ना तो कार रोकता है और ना ही कार से नीचे उतरता है. उसकी नजर तो बस पार्किंग स्पेस पर रहती है. बाइक सवार कार की छत पर टंगा रहता है और कार ड्राइवर अपनी कार पार्क करने में लगा रहता है जैसे कुछ हुआ ही ना हो. पहले आप ये वायरल वीडियो देखिए...

कार ड्राइवर कार की छत पर बैठे लड़के के साथ ही कार पार्किंग में लगा देता है. वीडियो काफी देखा जा रहा है. लोग कह रहे हैं कि जब आपके लिए कार पार्किंग हर काम से ज्यादा जरूरी हो.' एक ने लिखा कि बस अपने लक्ष्य को लेकर इतनी ही दृढ़ता होनी चाहिए.' वीडियो कहां और कब का है, इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. बस लोगों को वीडियो देख मौज आ रही है. लोगों ने तो वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

सोशल लिस्ट: RRR के 'नाटु-नाटु' को मिला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, आलिया भट्ट हुईं ट्रोल

Advertisement

Advertisement

()