The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Man makes his wife get married to the person he borrowed money from as he was unable to pay the loan

कर्ज़ चुकाने को पैसा नहीं था, साहूकार से अपनी पत्नी ब्याही

नालंदा की घटना. कर्जा लिया चार लाख का. प्यार किया, शादी की. लौटाने को पैसे नहीं तो साहूकार से बीवी ब्याह दी.

Advertisement
pic
6 मई 2016 (अपडेटेड: 6 मई 2016, 02:35 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
एक चर्चित महाकाव्य है. महाभारत के नाम से. नाम सुना सुना सा लग रहा होगा न? टीवी पर सीरियल भी आता था. बी.आर. चोपड़ा का. उसमें जब युधिष्ठिर अपना सब कुछ हार गए थे तो द्रौपदी को दांव पर लगा दिया. फिर जो कुछ भी हुआ, उसका जूस निकला 18 दिन चली लड़ाई में. पांच भाइयों ने मिलके 100 भाइयों के साथ युद्ध किया. इसी पे उस किताब को लिखा गया. एक हफ़्ते पहले महाभारत का एक नया एपिसोड लिखा गया नालंदा जिले के नोरजपुर में. लेकिन इसमें एक ट्विस्ट भी है. कलयुग की महाभारत जो है. इसमें लेन-देन के बाद युद्ध का कोई स्कोप नहीं है. बस दिक्कत ये है कि कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है. हुआ ये है कि एक आदमी ने महाजन से पैसे उधार लिए. उसके पास लौटाने को पैसे नहीं थे तो अपनी पत्नी की शादी साहूकार से करवा दी. सिर्फ़ पत्नी ही नहीं, बच्चे भी दे दिए. अब आदमी कर्जमुक्त है. और पूरी तरह खुश है. 'महिलाओं की इस उपयोगिता' से हमारा सामना करवाया हिमांशु रंजन ने. हिमांशु ने गांव के साहूकार से चार लाख रुपयों का कर्जा लिया. कुछ दिनों बाद उसकी मुलाकात सुमन से हुई. सुमन और हिमांशु को एक दूसरे से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली. हिमांशु इस बीच कर्जा नहीं लौटा पाया. नतीजन उसके ऊपर सूद भी बढ़ता गया. इस बीच कर्ज के चक्कर में सागर का हिमांशु के घर आना-जाना होने लगा. इसी में ट्विस्ट पैदा हुआ. साहूकार सागर और हिमांशु की पत्नी सुमन के बीच में वो होने लगा जो कभी हिमांशु और सुमन के बीच होता था. इस बात के बारे में हिमांशु को भी मालूम चल गया. यहां दांव खेला हिमांशु ने. क़र्ज़ चुकाने के बहाने उसने सागर के सामने एक प्रस्ताव रखा जिसे सागर चाहते हुए भी नकार नहीं सकता था. उसने सागर से सुमन की शादी करवाने की बात कही. सागर तुरंत राज़ी हो गया. हिमांशु की 'मुश्किलें' एक ही दांव में हल हो गयीं. बस दिक्कत ये है कि सुमन की दूसरी शादी बिना पहले पति से तलाक़ लिए हुई है. और दूसरी शादी कोर्ट मैरिज हुई है. ऐसे में कानूनी तौर पर दूसरी शादी अवैध है. हालांकि थाने से आई पुलिस के सामने कोई भी कुछ भी कहने से इन्कार कर रहा है. पुलिस भी किसी भी प्रकार की जानकारी होने से मना कर रही है.

Advertisement

Advertisement

()