तंत्र मंत्र का भूत अभी यहां लोगों के मगज से उतरा नहीं है. मैनपुरी में एक देवर नेअपनी भाभी का गला रेत कर मार डाला. क्योंकि उसे शक था भाभी ने तंत्र मंत्र का सहारालेकर उसके बड़े भाई को मरवा दिया. शक के चलते भाभी को मारा और फरार हो गया. सदरकोतवाली के गढ़िया गांव में रहता है उत्तम सिंह. उसका बड़ा भाई कुछ दिन पहले खून कीउल्टियां होने से मर गया. उत्तम सिंह ने इसका इल्जाम डाल दिया अपनी भाभी धनदेवी पर.कि उसने भाई पर मंतर फुंकवाया है. जिसके चलते वो मरा. देवर भाभी में रोज लड़ाई होनेलगी. 17 मार्च को ऐसी ही लड़ाई हुई. और इतनी बढ़ी कि उत्तम ने भाभी का मर्डर करदिया. और फरार हो गया. एएसपी मैनपुरी दिगंबर सिंह कुशवाहा ने बताया बॉडी कोपोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. उत्तम पर मर्डर का केस दर्ज कर खोजबीन चालू होगई है. चुड़ैल बता कर 156 औरतों को मार डाला