The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Man kills live in partner chops off body to dispose across delhi shraddha Aftab

श्रद्धा के पिता ने बताया- "आफताब करता था मारपीट, फिर भी वो वापस नहीं आई"

पिता ने बताया कि श्रद्धा ने कहा कि वो उसे अपनी बेटी ना मानें और उसने अपने फैसले लेने का हक है.

Advertisement
Man murdered his girlfriend chopped her body to dispose across Delhi shraddha's father said that his daughter went against his will
बाएं से दाएं. आरोपी आफताब और मृतका श्रद्धा. (फोटो-इंडिया टुडे)
pic
ज्योति जोशी
14 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 15 नवंबर 2022, 06:31 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली के छतरपुर में 6 महीने पहले हुई हत्या के मामले में आरोपी आफताब (Aftab) को अरेस्ट कर लिया गया है. आरोप है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा (Shraddha Murder) की हत्या की और लाश को कई टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया. मृतका के पिता विकास मदन ने FIR में बताया कि वो श्रद्धा और आफताब के रिश्ते से कभी खुश नहीं थे. उन्होंने बताया कि श्रद्धा उनकी मर्जी के खिलाफ जाकर आफताब के साथ रहने गई थी.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पिता ने शिकायत में बताया,

Image embed

FIR के मुताबिक माता-पिता के मना करने पर श्रद्धा ने कहा,

Image embed

'मेरी बेटी के साथ मारपीट करता था'

पिता के मुताबिक, उन्होंने श्रद्धा को खूब समझाया लेकिन वो नहीं मानी. उन्होंने बताया,

Image embed

पिता के मुताबिक, 14 सितंबर को श्रद्धा के दोस्त लक्ष्मण ने श्रद्धा के छोटे भाई को बताया कि करीब दो महीने से उसका फोन बंद है. इसके बाद उन्होंने लक्ष्मण से बात की और थाना मानिकापुर में अपनी बेटी की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस को जांच में पता चला कि श्रद्धा आफताब के साथ दिल्ली के छतरपुर में रह रही थी. 

लाश रखने के लिए खरीदा फ्रिज

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की पूछताछ में आफताब ने बताया कि उन दोनों के बीच शादी को लेकर बहुत झगड़े होते थे. आरोपी आफताब ने बताया कि श्रद्धा उसपर शादी का दबाव बनाती थी इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आफताब ने श्रद्धा के शव के ‘35’ टुकड़े किए. उन्हें रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा. फिर धीरे-धीरे टुकड़ों में शव को ठिकाने लगाया. वो रात 2 बजे अपने घर से निकलता था. 18 दिनों तक वो रोज अलग अलग इलाकों में जाकर टुकड़े फेंकता था.

देखें वीडियो- दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने आई बेटी तो पिता फफक कर क्यों रो पड़े?

Advertisement

Advertisement

()