उम्र 35 साल. पेशा, मर्चेंट नेवी. नौकरी कनाडा में. पूर्वी दिल्ली में अपार्टमेंट.सोचकर लगता है कि किसी के लिए भी ये परफेक्ट लाइफ होगी. एक घर और नौकरी के सिवा आमआदमी की चाहत ही क्या होती है. मगर हर आम आदमी एक सा नहीं होता. हर दिमाग अलग और हरदिमाग की चाहतें अलग. जाने राहुल के दिमाग में क्या चल रहा होगा, जब उसने अपने पिताको 36 बार चाकू से गोदकर मारा होगा.क्या हुआ?दिन के करीब 2:30 बजे राहुल IP एक्सटेंशन के अजंता अपार्टमेंट में पहुंचा, जहांउसके मां-बाप रहते थे. गेट के सिक्योरिटी गार्ड नंदन ने राहुल को घुसने से मना करदिया. वजह ये थी कि रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने अपार्टमेंट में राहुल के घुसनेसे रोक लगा रखी थी. क्योंकि कुछ महीने पहले उसके खिलाफ कई औरतों ने यौन उत्पीड़न कीशिकायत दर्ज कराई थी. राहुल के अपने मां-बाप से भी संबंध अच्छे नहीं थे क्योंकिउसने उनकी मर्जी के खिलाफ शादी की थी. और फ़िलहाल अलग रह रहा था. राहुल असल में मीटकाटने वाले दो चाकू लेकर आया था. और जब नंदन ने उसे घुसने से मना किया, उसने उस परवार कर दिया. नंदन को दर्द में छोड़कर वो आगे बढ़ गया. वो अपने पिता के फ्लैट परपहुंचा. दरवाजा खटखटाया. जैसे ही पिता रविंदर ने दरवाजा खोला, उसने उन पर लगातारवार किए. रविंदर की चीख सुनकर जब पड़ोसी रेनू बंसल निकलकर मदद के लिए आईं, तो उन्हेंचाकू से मारा. उसके बाद पड़ोसी वीके शर्मा के फ्लैट में घुसा और कहा, मैंने अपने बापको मार डाला है. अब तुम्हें भी मार दूंगा. वीके शर्मा अपने कमरे की तरफ भागे, खुदको अंदर से बंद कर लिया. और पुलिस को फ़ोन कर दिया. खबर मिलने के बाद पुलिसअपार्टमेंट में पहुंची और राहुल को रोकने की कोशिश की. राहुल ने गैस सिलिंडर की नॉबखोली और माचिस जला दी. तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और PNG गैस का कनेक्शनरोका गया. राहुल को आग से बाहर निकाला गया. और अब जल्द ही उससे पुलिस पूछताछकरेगी. उसके पिता रविंदर को अस्पताल पहुंचाया गया, उनकी मौत हो चुकी थी.मर्चेंट नेवी से निकाला गया थाराहुल तकरीबन 10 साल पहले कैनेडा गया था. मर्चेंट नेवी की नौकरी थी. लेकिन कैनेडामें उसने एक औरत को सेक्शुअल असॉल्ट किया. जिसकी वजह से उसे एक साल की जेल भी हुईथी. और नौकरी से निकाल दिया गया था. पड़ोसी बताते हैं कि दिल्ली वापस आने के बाद भीवो अपनी यूनिफार्म पहने रहता था और साइकिल पर घूमा करता था. उसे अपनी नौकरी का बड़ागुमान था और पड़ोसियों से इंग्लिश में बात किया करता था. 2015 में उसने पब्लिक मेंएक लड़की के कपड़े फाड़ दिए थे. जिसके लिए एक साल तक तिहाड़ जेल में भी रहा था. राहुलफेसबुक पर कई क्राइम के पेज फॉलो किया करता था.