The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • man killed in fight reportedly over calling his neighbor’s dog a dog

कुत्ते को 'कुत्ता' कहने पर हत्या कर दी

कुत्ते को पालने वाले ने उसे एक नाम दिया था. वो चाहता था कि कुत्ते को उसी नाम से बुलाया जाए.

Advertisement
pic
23 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 23 जनवरी 2023, 03:34 PM IST)
man killed in fight reportedly over calling his neighbor’s dog a dog
कुत्ते को 'कुत्ता' कहने पर शख्स की मौत (फोटो-आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंसानों ने 'कुत्ते' को एक शर्मनाक शब्द बना दिया है. ऐसा लगता है जैसे 'कुत्ता' किसी जानवर को नहीं कहते, वो सिर्फ एक गाली है. अब तो कुत्ते को कुत्ता बोलना भी आपत्तिजनक हो गया है. तमिलनाडु में इसी बात पर हुई लड़ाई में एक शख्स की हत्या कर दी गई (Man killed in Fight Over Dog). बताया जा रहा है कि मृतक ने पड़ोसी के कुत्ते को कुत्ता कह दिया था. बजाय कि मालिक के दिए हुए नाम से.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना डिंडिगुल में थाडिकोम्बु थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान 65 साल के रायप्पन के तौर पर हुई है. वो एक किसान था. आरोपियों में निर्मला फातमा रानी और उसके दो बेटे विन्सेंट-डैनियल शामिल हैं. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने रायप्पन को चेतावनी दी थी कि वो उनके पालतू कुत्ते को कुत्ता कहकर ना बुलाए. खबर है कि आए दिन इन रायप्पन का आरोपियों के साथ कुत्ते को लेकर झगड़ा होता था. रायप्पन दावा करता था कि वो कुत्ता काफी आक्रामक है और राह चलते लोगों को परेशान करता है. आरोप है कि कुत्ते ने रायप्पन और बाकी कई लोगों को काटा भी था. उन्होंने कथित तौर पर पड़ोसियों से उस कुत्ते को बांध कर रखने को भी कहा था. लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया. 

गुरुवार, 19 जनवरी को रायप्पन ने अपने पोते केल्विन को पास खेत में चल रहे पानी के पंप को बंद करने के लिए कहा. उसने केल्विन को एक छड़ी ले जाने के लिए कहा ताकि अगर पास कुत्ता दिखे तो उसे छड़ी दिखाकर भगा सके. ये बात डैनियल ने सुन ली और भड़क गया. उसने कथित तौर पर रायप्पन की छाती पर मुक्का मार दिया. रायप्पन नीचे गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 

खबर है कि डैनियल और उसका परिवार डर के मारे मौके से फरार हो गए. हालांकि अगले दिन यानी 20 जनवरी को पुलिस ने निर्मला और उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया.

वीडियो: घर में कुत्ता पालने से पहले कुछ नियम जानना जरूरी है

Advertisement

Advertisement

()