डकैती की कहानी फेसबुक पर, बगल से निकल गए पुलिस वाले
दिल्ली के भीड़ भरे इलाके राजौरी गार्डेन में वारदात हुई. जिसके साथ लूट हुई उसने फेसबुक पर पूरा इंसीडेंट पोस्ट किया है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
दिल्ली के राजौरी गार्डेन के तीन दोस्तों को बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट लिया. मौका देखो कि वारदात के समय वहां से एक पुलिस की गाड़ी भी गुज़री. पर पुलिस ने इन लोगों को नजरअंदाज कर दिया और बदमाश भाग गए.
आशीष तुलसियन रात को करीब दो बजे अपने दोस्तों के साथ सीसीडी, ताज से लौट रहा था. उसके साथ उसके दोस्त इलियास और साक्षी भी थे. लौटने के लिए इलियास ने कैब बुक की. तीनों लोग आशीष की गाड़ी में बैठकर इलियास की कैब का इंतजार करने लगे. आशीष ने गाड़ी फ्लाईओवर के नीचे खड़ी कर दी.
गाड़ी खड़े किए अभी 5 मिनट भी नहीं हुए थे कि एक स्विफ्ट गाड़ी उनके पास आ कर रुकी. आशीष को खतरे का अंदाजा भी नहीं था. गाड़ी में बैठे लोग भी नॉर्मल ही लग रहे थे. स्विफ्ट का ड्राइवर आशीष से रास्ता पूछने लगा. तब तक एक आदमी ने के पास आकर उसपर बंदूक तान दी. उसने धमकाया ‘गाड़ी बंद कर, वरना गोली मार दूंगा.’ पहले तो आशीष ने विरोध करने का सोचा पर फिर डर गया. उसने गाड़ी बंद कर दी. एक और आदमी साक्षी की खिड़की के पास आ गया.
बंदूक दिखाकर लुटेरों ने आशीष की सोने का चेन और सोने का कड़ा लूट लिया. वारदात की जगह के पास कई मॉल हैं. वहीं ट्रैफिक लाइट भी है. पर बदमाशों को किसी बात का खौफ नहीं था. इसी बीच उस तरफ एक पुलिस की गाड़ी आई. उसे देखकर बदमाश भाग गए. लेकिन पुलिस न उनके पास रुकी और न कुछ पूछा.
आशीष ने FIR दर्ज करा दी है. उसने कम्प्लेन की कॉपी वाइस प्रेसिडेंट, प्रेसिडेंट, होम मिनिस्ट्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के ऑफिस भी भेजी है.
इतनी भीड़ वाले इलाके में इस तरह की वारदात होने से डर तो लगता ही है. पुलिस की लापरवाही ऐसे और किस्से बनाती है. आशीष ने पूरी घटना लिखकर फेसबुक पर पोस्ट कर दी. और अपने फ्रेंड्स से उसे शेयर करने को कहा.
[facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/ashish.tulsian/posts/10154861965634465"]
.webp?width=60)

