The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • man got his wife married to lover in saran bihar

ससुराल से कीमती सामान ले प्रेमी के साथ जा रही थी, पति ने प्रेमी से ही करा दी शादी

कहानी बहुत दिलचस्प है. ससुराल में ही कराई गई शादी.

Advertisement
woman married lover with husband permission in bihar saran
शख्स ने करवाई पत्नी और उसके प्रेमी की शादी. (फोटो-आजतक)
pic
ज्योति जोशी
23 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 23 नवंबर 2022, 04:53 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बिहार के सारण जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी. इस तरह की कहानियां अक्सर फिल्मों में देखने को मिलती हैं. लेकिन विश्वजीत नाम के शख्स ने ये असल जिंदगी में किया है. पत्नी की खुशी के लिए उसने तीन साल पुराने प्रेमी से उसकी शादी करवा दी. पूरी कहानी काफी दिलचस्प है. मामला जिले के मढ़ौरा प्रखंड के मिर्जापुर गांव का है. यहां रहने वाला विश्वजीत एक दिन काम के सिलसिले में पटना जिले में चम्पापुर गया था. वहां उसकी मुलाकात आरती कुमारी से हुई और कुछ दिनों में दोनों के बीच प्यार हो गया. बात शादी तक पहुंच गई.

पिछले प्रेमी की एंट्री

पता चला कि विश्वजीत से पहले आरती बरहपुर के रहने वाले अभिराज से प्यार करती थी. वो दोनों तीन साल से एक दूसरे को प्यार करते थे. आरती की शादी की बात सुनकर अभिराज सामने आया. उसने सबको बताया कि वो आरती से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है.

इसपर गांव में खूब बवाल हुआ और पंचायत बुलाई गई. अभिराज और आरती से सवाल जवाब हुए. इस दौरान आरती ने अभिराज को पहचानने से ही इनकार कर दिया और विश्वजीत से शादी करने की बात कही. तब गांववालों ने परिवार की सहमति से 30 अक्टूबर को आरती और विश्वजीत की शादी करवाई.

कहानी में ट्विस्ट

फिर कहानी में बड़ा ट्विस्ट आया. बीते 20 नवंबर की रात को आरती ने अभिराज को फोन कर अपने ससुराल बुलाया. आरती ने घर से कीमती सामान चुराकर उसके साथ जाने का प्लान बनाया. लेकिन गांववालों ने उन्हें देख लिया.

फिर पंचायत बैठी. आरती के परिवार को बुलाया गया. सहमति बनी कि आरती की शादी अभिराज से करवा दी जाए. इस बात से विश्वजीत भी राजी हो गया. आरती के ससुराल में ही उसकी शादी अभिराज से हुई. वो भी पहले पति की मौजूदगी में. बाकायदा भरी पंचायत के सामने एग्रीमेंट पेपर बनवाया गया, जिसपर आरती और अभिराज ने साइन किए. शादी देखने गांववालों की भीड़ जुटी रही. 

देखें वीडियो- कपल ने इंडियन आर्मी को भेजा शादी में आने का न्योता, सेना का जवाब वायरल हो गया!

Advertisement

Advertisement

()