सलमान खान गए वोट डालने, पुलिस ने धर लिया!
एक जिम्मेदार नागरिक होना पड़ा महंगा!
Advertisement

जोधपुर जेल से 2007 में ब्लैक बक केस में अंदर होने के बाद बेल पर जेल से बाहर आते सलमान. (Source: Reuters)
Quick AI Highlights
Click here to view more
सलमान खान, वल्द सलीम खान, निवासी मुंबई एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते लोकल बॉडी इलेक्शन में वोट डालने पहुंचे. लाइन में लगे थे. अपना कीमती वोट देने ही वाले थे, कि उन्हें धर लिया गया.
क्योंकि इलेक्शन मुंबई में नहीं, हैदराबाद में हो रहे थे. और वोट डालने वाला केवल वोटर कार्ड पर सलमान था. असल में कोई और था. ड्यूटी पर कर्मचारियों की आंखें चौड़ी हो गईं ये देख कर कि वोटर आईडी पर नाम सलमान, पिता का नाम सलीम और सलमान की तस्वीर, सब सही सही थे. देख के लगता है वोटर आईडी सलमान का ही है.
अक्सर सुनने में आता है कि कहीं गाय का आधार कार्ड बन गया तो कहीं अब्दुल कलाम आजाद के नाम का राशन कार्ड बन गया. कहीं सोनिया गांधी जा कर वोट डाल आईं. समझ नहीं आता कि सरकार और इलेक्शन कमीशन से ऐसी गलतियां कैसे हो जाती हैं.
अच्छा, और ये भी देखो कि वोट डालने वाला आदमी कितना परम है. अगर आपको कोई सलमान की फोटो और नाम वाला कार्ड दे दे तो आप उसकी शिकायत करोगे या वोट डालने चल दोगे?

