The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Man gets picture clicked on Deoria Salempur Tehsil SDM' chair, uploads as WhatsApp DP

असली SDM जनसुनवाई में व्यस्त, इतने में नकली SDM ने कुर्सी पर तस्वीर खिंचा वायरल कर दी

कॉन्फिडेंस देखिए, अगले ने तस्वीर को वॉट्सएप डीपी तक बना लिया था.

Advertisement
pic
22 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 22 अगस्त 2023, 12:18 AM IST)
Man photographed sitting on Salempur SDM chair and posted it on WhatsApp DP
SDM ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं. (फोटो: @DeoriaPolice और आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के सलेमपुर में एक शख्स ने महिला अधिकारी के केबिन में घुसकर अपनी फोटो खिंचवा ली. बाकायदा ऐसे पोज देते हुए, जैसे वो खुद अधिकारी हो. फिर वही फोटो अपने वॉट्सएप (WhatsApp) की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) बना ली. सलेमपुर, उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में आने वाली एक तहसील है. जो तस्वीर सामने आई, वो सलेमपुर उप जिलाधिकारी के ऑफिस की है. तस्वीर देखकर सलेमपुर प्रशासन में हड़कंप मच गया क्योंकि सलेमपुर की उप जिलाधिकारी यानी SDM एक महिला हैं. नाम है सीमा पांडेय. फिर, उनकी कुर्सी पर बैठा शख्स कौन है और उसने ये हरकत कैसे की?

SDM के ऑफिस में कैसे घुसा शख्स?

आजतक के राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक घटना 19 अगस्त की है, जब सलेमपुर तहसील में समाधान दिवस आयोजित हुआ था. यहां देवरिया के जिलाधिकारी (DM) भी पहुंचे थे और सलेमपुर की SDM सीमा पांडेय भी अपने ऑफिस के बाहर सभागार में फरियादियों की समस्याओं का समाधान कर रही थीं. 

बताया जा रहा है कि इस दौरान एक शख्स SDM के ऑफिस में घुस गया और उनकी कुर्सी पर बैठकर अपनी फोटो खिंचवाई. इसके बाद उसने यही फोटो अपने व्हाट्सऐप प्रोफाइल पर डीपी लगा ली. साथ ही, सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. 

आरोपी ने फोटो खिंचवाते वक्त कलम भी हाथ में ले ली थी. मानो वो कोई कागज़ चेक कर रहा हो (फोटो: आजतक).

फोटो में देखा जा सकता है कि उसके हाथ में एक पेन है. वो कुछ लिखने का पोज दे रहा है. कुर्सी के पीछे उप जिलाधिकारी सलेमपुर लिखा हुआ नजर आ रहा है. जैसे ही ये तस्वीर तहसील के कर्मचारियों के साथ-साथ SDM के पास पहुंची, तो सभी हैरान रह गए.

आरोपी के बारे में क्या पता चला?

SDM  ने इस मामले में केस दर्ज कराने का निर्देश दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक सलेमपुर कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि आरोपी का नाम राजन है. राजन नवलपुर कस्बे का रहने वाला है. पेशे से ड्राइवर है, जो किराए पर गाड़ी भी चलवाता है. उसके खिलाफ तहरीर मिली है जिसके आधार पर IT एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है. ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर आरोपी का मकसद क्या था.

वहीं, SDM सीमा पांडेय ने आजतक से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि यह वायरल तस्वीर उन्हें 19 अगस्त को मिली. जब वो समाधान दिवस के बाद DM के साथ एक चौपाल में पहुंची थीं. उन्होंने बताया कि यह अपराध है. जांच हो रही है कि आखिर कैसे वह SDM के चेम्बर में दाखिल हुआ और इस हरकत में कौन-कौन लोग शामिल हैं.

वीडियो: छत्तीसगढ़ में पहले मोबाइल के लिए डैम सुखाया था, अब पुलिस अधिकारी ने पानी चुरा लिया

Advertisement

Advertisement

()