खून में असली बिजनेस ऐसे होता है. कि वाइफ की लाश तीन दिन तक घर में पड़ी रही, बंदादुकानदारी में लगा रहा. लाश से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने पूछा. फिर पुलिस आई औरभेद खुला. इलाहाबाद का मामला है. मेजा रोड मार्केट का. इधर राजाराम सिंह की दुकानहै. बताशे बनाकर बेचता है. 65 साल उम्र है. पत्नी अंजू कई दिन से बीमार थी. तीन दिनपहले उसकी मौत हो गई. लेकिन उसकी गमी मनाने का या कर्म कांड करने का मौका नहीं थाराजाराम के पास. दीवाली का इतना एडवांस ले रखा था. रोज सोचता था कि ऑर्डर का कामपूरा करके विसर्जन कर दूंगा. लेकिन टाइम बचता ही नहीं था. उसी कमरे में आकर सो जाताथा जिसमें लाश रखी थी. तो जब लाश की बदबू पड़ोसियों तक पहुंची तो उन्होंने राजारामसे पूछा. उसने बताया कि बीवी बीमार है. फिर पुलिस आई. तो घर के अंदर से निकली लाश.पुलिस करे तो क्या करे. लोग बता रहे थे कि इसका दिमाग ठीक नहीं है. तो लाशपोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस छुट्टी पाई.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: देखिए किस हाल में है, अपने जमाने का ये मशहूर एक्टर सिंगर ने चेहरेका वो हाल कर लिया था, जो जिला पंचायत सड़कों का करती है