The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • man famous for stunts on high rise buildings dies falls from 68th floor in hong kong lucidi

ऊंची इमारतों पर चढ़ने वाले स्टंट करता था शख्स, 68वें फ्लोर से पैर फिसला और मौत

आखिरी बार उन्हें हांगकांग की एक ऊंची इमारत की खिड़की पर देखा गया था. बाहर से मदद के लिए खटखटाते हुए.

Advertisement
pic
1 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 1 अगस्त 2023, 01:44 PM IST)
man famous for stunts on high rise buildings dies falls from 68th floor in hong kong lucidi
गगनचुंबी इमारतों पर चढ़ने के लिए फेमस थे रेमी ल्यूसिडी. (फोटो- Instagram/@remnigma)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रेमी ल्यूसिडी (Remi Lucidi) की 68वीं मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई. वो ऊंची इमारतों या टॉवरों पर चढ़कर वीडियो बनाते थे और इस तरह के स्टंट करने के लिए काफी फेमस थे. उन्हें लोग फ्रेंच डेयरडेविल के नाम से भी जानते थे. वो 30 साल के थे. आखिरी बार उन्हें हांगकांग की एक ऊंची इमारत की खिड़की पर देखा गया था. बाहर से मदद के लिए खटखटाते हुए. कुछ देर बाद उनका शव मिला. 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 27 जुलाई की शाम की है. बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि करीब 6 बजे रेमी वहां पहुंचे और कहा कि 40वीं मंजिल पर अपने एक दोस्त से मिलने आए हैं. कथित दोस्त से पुष्टि की गई तो पता चला कि वो रेमी को नहीं जानता था. सिक्योरिटी ने रेमी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो लिफ्ट में जा चुके थे.

CCTV फुटेज से पता चला है कि रेमी 49वें फ्लोर पर उतरे और सीढ़ी से ऊपर चले गए. इसके बाद करीब साढ़े सात बजे रेमी को कॉम्प्लेक्स के एक पेंटहाउस की खिड़की पर देखा गया. अंदर एक हाउस हेल्प काम कर रही थी. रेमी ने बाहर से खिड़की पर मदद के लिए खटखटाया, जिसके बाद महिला ने घबराकर पुलिस को फोन किया और मामले की जानकारी दी.

माना जा रहा है कि इसी दौरान रेमी ने बैंलेंस खोया और नीचे गिए गए. पुलिस को मौके से ल्यूसिडी का कैमरा मिला. उसमें उनके ऊंची इमारत पर चढ़े हुए स्टंट वाले वीडियो थे. आधिकारिक तौर पर मौत की वजह सामने नहीं आई है. 

सोशल मीडिया पर रेमी, Remi Enigma का नाम इस्तेमाल करते हैं. इस नाम के एक इंस्टा पेज पर उनके कई सारे स्टंट वाले वीडियो है. वो अलग-अलग तरह की उंची इमारतों, पोल, चिमनी, टॉवर इत्यादि पर चढ़े हुए दिख रहे हैं. 

ऑनलाइन तस्वीरों में रेमी दुबई, बुल्गारिया और फ्रांस में ऊंची इमारतों पर चढ़े हुए दिखे. एक वीडियो में वो बिना किसी हार्नेस के फ्रांस की सबसे ऊंची चिमनी पर घूमते हुए दिख रहे हैं. 

वीडियो: आंधी तूफान की रफ्तार से भागती ट्रेन में स्टंट

Advertisement

Advertisement

()