पुणे में एक आदमी 7 साल तक औरतों के कपड़े पहनता रहा, सिर्फ इसलिए कि वो अपने दोस्तकी बीवी से बेरोक-टोक प्रेम कर सके. आदमी कई बार अपने दोस्त के रहते हुए भी उसकीपत्नी से मिलने आया मगर पिछली बार जब उसने उसे क्लोरोफॉर्म सुंघाने की कोशिश की,तो पकड़ा गया. 44 साल का राजेश मैक्सी और दुपट्टा पहनकर अपने दोस्त की पत्नी सेमिलने गया. इसलिए ताकि कोई रात गए उसकी नीयत पर शक न करे. पति उस समय नींद में था.जिसका फायदा उठाकर राजेश ने उसे बेहोशी की दवा सुंघा कर सुलाने की कोशिश की. लेकिनपति जाग गया और राजेश को दबोच लिया. टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक पति का कहना है किराजेश अक्सर उनके घर आया करता था. लेकिन उन्हें कभी शक नहीं हुआ. बाद में मालूम पड़ाकि राजेश उनकी गैरमौजूदगी में भी उनके घर आता रहा है. यानी जब-जब पति काम केसिलसिले में दूसरे शहर में रहता था. जब राजेश को दबोचा गया, दोनों में हाथापाई हुई.जिसमें राजेश के कपड़े फटे और असलियत पता चल गई. हालांकि राजेश वहां से भाग गया,लेकिन प्रेमिका के पति को जान से मार डालने की धमकी देकर. लेकिन पति के पुलिस मेंशिकायत करने के बाद उसे पकड़ लिया गया. पुलिस ने शिकायतकर्ता पति को सिक्योरिटी देरखी है. क्योंकि पुलिस को शक है कि बेहोश करने के पीछे का मकसद असल में मर्डर करनाथा. राजेश का फटा हुआ गाउन बरामद हो गया है. और उस केमिकल की जांच चल रही है, जिससेपति को बेहोश करने की कोशिश की गई. किसी पुरुष का साड़ी-ब्लाउज या मैक्सी-दुपट्टापहनकर प्रेमिका से मिलना बड़ा ही हास्यास्पद लगता है. लेकिन सच तो ये है कि असल मेंअगर वो आदमी न जगा होता तो शायद उसकी मौत हो चुकी होती. ये हमारे समाज पर भी सवालउठाता है कि जब किसी कपल की शादी नहीं चल रही है, जब पति-पत्नी के रिश्ते से प्रेमगायब हो गया है, फिर भी समाज के प्रेशर से उसे ढोते रहते हैं. और अंत में इस तरह कीसाजिशें रचते हैं.