The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • man disguised as arab royal family staff defrauded hotel delhi

"मैं शाही परिवार से हूं" - बोलकर दिल्ली के होटल को 23 लाख का चूना लगाया, भाग गया!

ट्रे, चम्मच, बर्तन उड़ाकर भाग गया

Advertisement
pic
17 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2023, 01:14 PM IST)
man disguised as arab royal family staff defrauded hotel delhi
होटल को लाखों रुपयों का चूना लगाकर शख्स फरार (फोटो- फ्लिकर, पैक्सेल)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली पुलिस को शिकायत मिली है कि एक शख्स होटल को लाखों रुपये का चूना लगाकर फरार हो गया. आरोपी करीब 23 लाख रुपये का बिल भरे बिना भाग निकला (Man defrauded Leela Hotel Delhi). वो खुद को अबू धाबी के शाही परिवार का कर्मचारी बताकर होटल में रुका था. आरोप है कि शख्स ने दिल्ली के फाइव स्टार होटल लीला पैलेस में महीनों तक मौज-मस्ती की और अचानक गायब हो गया.

आज तक से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफ के तौर पर हुई है. पुलिस ने बताया कि शरीफ ने पिछले साल 1 अगस्त को लीला पैलेस होटल में चैक-इन किया. वो 20 नवंबर तक होटल में रहा और बिना किसी को बताए चला गया.

तीन महीने से ज्यादा समय का बिल आया करीब 35 लाख रुपये. इसमें से लगभग 11.5 लाख रुपये उसने चुका दिए थे. आरोप है कि बाकी बचे 23-24 लाख रुपये दिए बिना ही वो फरार हो गया. शख्स ने कथित तौर पर होटल के कमरे से कीमती सामान भी चुराया है. जैसे चांदी के बर्तन और मोती की ट्रे.

शिकायत के मुताबिक, शरीफ ने होटल अधिकारियों को बताया कि वो संयुक्त अरब अमीरात में रहता है और अबू धाबी के शाही परिवार के सदस्य शेख फलाह बिन जायद अल नाहयान के ऑफिस में काम करता है. उसने बताया कि वो आधिकारिक काम के लिए भारत आया है. आरोपी ने एक फर्जी बिजनेस कार्ड, यूएई रेजिडेंट कार्ड और अन्य दस्तावेज होटल में जमा करवाए थे जिनकी जांच पुलिस कर रही है.

शिकायत में कहा गया,

“शख्स महीनों तक होटल के रूम नंबर 427 में रहा. 20 नवंबर 2022 को वो होटल से कीमती सामान के साथ भाग गया. वो होटल कर्मचारियों से यूएई में अपने काम और जीवन के बारे में भी बताता था. आरोपी ने होटल स्टाफ को एक 20 लाख का चेक भी दिया था जिसकी आखिरी तारीख भी 20 नवंबर थी.”

होटल प्रबंधन की शिकायत के आधार पर शनिवार, 14 जनवरी को आरोपी शरीफ के खिलाफ जालसाजी और चोरी का मामला दर्ज किया गया. DCP साउथ-वेस्ट, देवेंद्र आर्या के मुताबिक आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. 

वीडियो: अरविंद केजरीवाल की रैली में चोर ने AAP विधायकों-नेताओं को लंबा चूना लगा दिया

Advertisement

Advertisement

()