कुत्ता नहलाने को वॉटर हीटर लाया, फोन बजा तो बगल में रख कर स्विच दबा दिया, बिजली के झटके से मौत
11 अगस्त को डोनेपुडी के रहने वाले महेश बाबू अपने पालतू कुत्ते को नहलाने की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक हीटर निकाला. उसी समय उनका फ़ोन बज गया.

तेलंगाना में एक व्यक्ति की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई. मृतक फ़ोन पर बात कर रहा था. उसने गलती से इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर को अपनी बांह के नीचे दबा लिया और उसे चालू कर दिया. तभी उसे बिजली का जोरदार झटका लगा. वह ज़मीन पर गिर गया. बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया.
इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक घटना तेलंगाना के खम्मम ज़िले की है. 11 अगस्त को डोनेपुडी के रहने वाले महेश बाबू अपने पालतू कुत्ते को नहलाने की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक हीटर निकाला. उसी समय उनका फ़ोन बज गया. कॉल से डिस्टर्ब होकर, महेश बाबू ने गलती से वॉटर हीटर को बाल्टी में रखने के बजाय अपनी बांह के नीचे रख लिया और उसे चालू कर दिया. जोरदार बिजली का झटका लगने से वह बेहोश हो गए.
रिपोर्ट के मुताबिक महेश बाबू की पत्नी दुर्गादेवी स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले गईं. लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: बारिश के पानी में करंट था, UPSC एस्पिरेंट ने पैर रख दिया, शव की तस्वीर वायरल
बांस की लकड़ी में करंट लगने से मौतइससे पहले उत्तर प्रदेश के महोबा ज़िले में एक 35 साल के व्यक्ति की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी. मृतक ने अपने रिश्तेदार के घर के सामने बांस की छड़ी से गलती से ओवरहेड बिजली लाइन को छू लिया था.
देवेन्द्र नाम का ये व्यक्ति मंदिर के दर्शन की तैयारी कर रहा था. उसने झंडा ले जाने के लिए एक लंबा बांस का डंडा उठाया था. वह अपने चाचा के घर के आंगन में घुसा, वहां बिजली का खंभा बारिश के पानी से गीला हुआ था. देवेन्द्र जैसे ही वहां से गुजरा तो बांस के डंडे तो वह 33KV बिजली लाइन के संपर्क में आ गया.
देवेन्द्र को उसी समय बिजली का झटका लगा और कुछ ही सेकंड में उसकी मौत हो गई.
वीडियो: बेसमेंट में चल रही Bureaucrats Library के गेट में करंट, UPSC एस्पिरेंट झुलसी, आगे क्या हुआ?

