The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Man crashed car given to him as 'dowry', one relative died, few injured

दहेज में कार मिली, साले ने कहा- 'जीजा स्टार्ट करके दिखाओ', खाना खाती बुआ की दबकर मौत हो गई!

कार के नीचे नारियल तोड़ा जा रहा था. उसी समय दूल्हे ने कार स्टार्ट की और दुर्घटना घट गई.

Advertisement
itawa dowry car
दहेजुआ गाड़ी (फोटो - आजतक)
pic
सोम शेखर
2 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 2 नवंबर 2022, 10:58 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दहेज लेना ग़ैर-क़ानूनी है, अनैतिक है. लेकिन, भारत के हर राज्य, हर क्षेत्र का सत्य है. दहेज-हिंसा और दहेज-हत्याओं से जुड़ी ख़बरें आती रहती हैं. अपराध की सालाना रिपोर्ट में दहेज एक गंभीर मुद्दा है. ये ख़बर भी दहेज से जुड़ी है. मौत से जुड़ी है. लेकिन, अलग है. दूल्हे को दहेज में कार मिली. मैरिज होम में ही दूल्हे ने कार चलाई और गाड़ी अनियंत्रित हो गई. खाना खा रही बुआ पर चढ़ गई. उनकी मौत हो गई और चार रिश्तेदार और घायल हो गए.

आजतक से जुड़े अमित तिवारी की रिपोर्ट के मुताबिक़, घटना इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र की है. काव्या मैरिज होम में तिलक कार्यक्रम चल रहा था. दूल्हा पुलिस में सिपाही है. कथित तौर पर उसने दहेज लिया. पुलिस वाले को दहेज में टाटा पंच कार मिली. मैरिज हॉल में रिश्तेदार खचाखच भरे हुए थे. कुछ रिश्तेदार खाना खा रहे थे. डीजे चल रहा था. लोग नाच रहे थे. तभी 'दहेजुआ' कार का पूजन कराया जा रहा था. 

रिपोर्ट के मुताबिक उसी समय कथित तौर पर दु्ल्ह्न के भाई ने दूल्हे से गाड़ी चला कर देखने को कहा. दूल्हा ड्राइविंग सीट पर बैठ गया. कार स्टार्ट की. ऐक्सलरेटर का अंदाज़ा नहीं मिला और कार अनियंत्रित हो गई. खाना खा रहे मेहमानों को टक्कर मारती हुई मैरिज होम के अंदर मंदिर के चबूतरे में घुस गई. अफ़रा-तफ़री मच गई. पता चला कार में बैठे दूल्हे ने अपनी बुआ को टक्कर मार दी. बुआ गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई. आस-पास के और भी कई रिश्तेदारों को चोट आई, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

मैरिज होम के गार्ड प्रेम बाबू ने बताया कि कार के नीचे नारियल तोड़ा जा रहा था. उसी समय दूल्हे ने कार स्टार्ट की और दुर्घटना घट गई.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने घटना में एक मौत होने की पुष्टि की है. कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी दी. लेकिन अभी तक कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई गई है. जांच के बाद ही स्थिति साफ़ हो पाएगी.

दहेज प्रथा के जीवन बदल देने वाले ये चार फायदे आपको मालूम हैं?

Advertisement

Advertisement

()