सुसाइड की कोई भी खबर अन्दर तक हिला देती है. रोज़ कोई न कोई ज़िन्दगी की लड़ाई हार करअपनी जान दे देता है. ताजा मामला है हैदराबाद का. आज हैदराबाद की उप्पल पुलिस को एकचौंकाने वाली सूचना मिली. एक आदमी ने अपनी सेल्फी खींचने के बाद फांसी लगा ली. आदमीका नाम था क्रान्ति कुमार. रमंथापुर का रहने वाला था. 28 साल का. प्राइवेट कैब काड्राइवर था. परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं. सुसाइड के वक्त उनके परिवारके लोग घर पर नहीं थे. वो लोग नलगोंडा जिले गए हुए थे, क्रांति कुमार के मां-बाप सेमिलने. पुलिस पहुंची तो उन्हें क्रांति की लाश के साथ उनके फोन में एक सेल्फी मिली,जो उसने फांसी लगाने से पहले खींची थी. क्रान्ति ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है.उसमें लिखा कि पैसे की तंगी की वजह से उन्होंने ऐसा किया. सेल्फी में क्रान्तिकुमार अलविदा कहते हुए हाथ हिलाते नज़र आ रहे हैं. सीधे कैमरे को देखते हुए, लगता हैजैसे हमें देख रहे हों.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी निशान्त ने की है.--------------------------------------------------------------------------------