The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • man collapsed and died taking part in haldi ceremony heart attack

दूल्हे को हल्दी लगा रहा था शख्स, अचानक से गिरा, हार्ट अटैक से मौत हो गई!

शख्स को अस्पताल ले जाया गया था. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
pic
24 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 24 फ़रवरी 2023, 04:57 PM IST)
viral video screenshot
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट. (फोटो: ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

लोगों की अचानक चलते-फिरते, नाचते-गाते मौत (Heart Attack Death) हो रही है. पिछले कुछ समय में ऐसे कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है. इसे मनोज काका नाम के ट्विटर अकाउंट से डाला गया है. वीडियो में एक शख्स की हल्दी की रस्म चल रही है. आस-पास कई रिश्तेदार मौजूद हैं. तभी एक अधेड़ उम्र का शख्स उसे हल्दी लगाने आता है. हल्दी लगाते वक्त वो काफी खुश है. उसके चेहरे पर मुस्कान है. वो दूल्हे के पैरों पर हल्दी लगाने के लिए झुकता है. फिर ऊपर उठकर थोड़ा बहुत कुछ बोल ही पाता है कि अचानक से जमीन पर गिर पड़ता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो हैदराबाद के काला पत्थर इलाके का है. मृतक की पहचान 40 साल के मोहम्मद रब्बानी के तौर पर हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रब्बानी 20 फरवरी को अपने एक रिश्तेदार के घर हल्दी रस्म के कार्यक्रम में गए थे. वहीं पर उनके साथ ये सब हुआ. जमीन पर गिरने के बाद रब्बानी को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रब्बानी को हार्ट अटैक आया था.

अचानक से हो रही हैं मौतें!

तेलंगाना से ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जिम में एक्सरसाइज करते हुए एक शख्स अचानक से गिर पड़ता है. बाद में उसकी मौत हो जाती है. 

इसी तरह स्टेज पर अभिनय करते वक्त एक शख्स गिर पड़ा था. 

जम्मू में गणेश महोत्सव में स्टेज पर नाचते वक्त एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही वाकया हुआ था.

एक और वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें एक युवक अपने दोस्तों के साथ  चलते-चलते गिर जाता है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस तरह की घटनाएं केवल भारत में ही सामने नहीं आ रही हैं. दूसरे देशों में भी लोगों की इस तरह से मौत हो रही है. आशंका जताई जा रही है कि कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट की वजह से इस तरह के हार्ट अटैक आ रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है. किसी भी स्वास्थ्य संगठन और रिसर्च सेंटर की तरफ से इस तरह की बात नहीं कही गई है. ऐसे में, इस बात की मांग हो रही है कि इन मौतों की जांच की जाए. 

वीडियो: सेहत: किस टाइम हार्ट अटैक का ख़तरा ज़्यादा होता है, जानिए डॉक्टर्स से

Advertisement

Advertisement

()