The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Man Carries his cute Puppy In Backpack In A Viral Video

अपने छोटे से पपी को बैग में पैक कर यात्रा कर रहा था शख्स, वीडियो देख लोगों की आंखें भर आईं!

वीडियो देख हर कोई खुश

Advertisement
pic
20 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 20 जनवरी 2023, 12:12 PM IST)
Puppy In Bag Viral
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर आए दिन पेट जानवरों की खबरें और वीडियोज खासे वायरल (Social Media Viral Videos) होते रहते हैं. किसी वीडियो को देख लोग खुश होते हैं तो किसी को देख लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं. हाल ही में हमने आपको एक वीडियो दिखाया था जिसमें एक महिला अपने घोड़े को कार में लेकर मार्केट लेकर गई थी. ये वीडियो काफी देखा गया था और लोगों को काफी पसंद आया था. अगर आपने वो वायरल वीडियो ना देखा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया (Man Carries Puppy In His Backpack In A Viral Video) पर काफी देखा जा रहा है.

इसमें एक शख्स ट्रेन में अपने छोटे कुत्ते को लेकर जा रहा है. कमाल की बात कुत्ते को ले जाने का तरीका है. शख्स अपने कुत्ते को चेन से बांधकर नहीं बल्कि बैग में पैक करके ले जा रहा है. शख्स ने अपने आगे बैग लटकाया हुआ है और इसी में छोटा सा पपी छिपकर बैठा हुआ है. पपी का मुंह बाहर है. शख्स अपने बैग पर सिर टिकाकर सो रहा है और पपी बैग से मुंह बाहर निकालकर देख रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो देखकर हर किसी को प्यार आ रहा है. पहले आप भी देखिए ये वायरल वीडियो...

इंस्टाग्राम पर 'पेट टाउन इंडिया' अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया गया जिसे करोड़ों बार देखा जा चुका है. हालांकि वीडियो कब का है, इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. वीडियो देख लोग इमोशनल हो गए हैं. कह रहे हैं कि इंसानों को कुत्तों के साथ ऐसा ही बर्ताव करना चाहिए.' किसी ने कहा कि दोनों की जोड़ी ऐस ही बनी रहे.' एक यूजर ने लिखा कि ऐसे बहुत कम लोग मिलते हैं जो जानवरों से दिल से प्यार करते हैं.' लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: RRR ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता लेकिन जूनियर NTR के एक्सेंट को ट्रोल क्यों किया गया?

Advertisement

Advertisement

()