है माना कि जल जीवन के लिए है. लेकिन ये कैसा जल है, जिसकी खातिर कुछ लोग अपनीइंसानियत तक भूल गए. मध्यप्रदेश के इटारसी स्टेशन पर सुमित नाम के बंदे को रेल कीखिड़की से बांध जमकर पीटा गया. गुनाह बस इतना कि उसने साथ बैठे पैसेंजर की बोतल सेपानी पी लिया था. घटना 25 मार्च की बताई जा रही है. सुमित के पानी पीने से गुस्साएपैसेंजर्स ने उसे ट्रेन से उतार दिया. फिर उसकी पतलून उतारकर रेल की खिड़की से बांधदिया. वीडियो में बेल्टों से सुमित की जमकर पिटाई करते हुए देखा जा सकता है. वोचिल्लाता रहा. कोई नहीं आया. न रेलवे पुलिस और न ही रेल के बाकी मुसाफिर. बताते हैंकि सुमित को करीब 3 से 4 घंटे तक खिड़की से लटकाए रखा गया. इसके काफी देर बादप्लेटफॉर्म के दुकानदारों ने सुमित को छुड़वाया. आरोप है कि पुलिस ने पहले मामले कोगंभीरता से नहीं लिया. सुमित ने पुलिस में शिकायत की थी. लेकिन कोई ढंग की कार्रवाईनहीं की गई. लेकिन अब जब इस पूरी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,तो पुलिस एक्टिव हो गई है. पुलिस ने कहा, 'पहले सिर्फ मारपीट की धारा लगाई गई थी,अब और सख्त कार्रवाई की जाएगी. धाराएं बढ़ाई जाएगी.' देखिए पिटाई का वीडियोhttps://www.youtube.com/watch?v=5ggAou8favc&feature=youtu.be