The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • man blames aunt for witch-hunting, axes her to death

चुड़ैल बताकर बुआ को कुल्हाड़ी से काट डाला

बूढ़ी बुआ के ऊपर जादू-टोने का इल्जाम लगाया. और अब क़त्ल का कोई अफ़सोस नहीं.

Advertisement
Img The Lallantop
Symbolic Image
pic
प्रतीक्षा पीपी
20 जून 2016 (अपडेटेड: 20 जून 2016, 11:17 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
एक 60 साल की औरत को जादू-टोना करने वाली बताते हुए उसके भतीजे ने उसे कुल्हाड़ी से काट डाला. बात है रांची के पास के खूंटी डिस्ट्रिक्ट की. 30 साल के मणि पूर्ती का कहना है कि वो कुछ दिन पहले बीमार पड़ा. किसी भी डॉक्टर की दवाएं उसे फायदा नहीं पहुंचा सकीं. उसे लगा ये जरूर किसी टोने का असर है जो उसकी बुआ ने किया होगा. बीते शनिवार वो बुआ के घर पहुंचा. और अपनी तकलीफें ख़त्म करने के लिए उन्हें कुल्हाड़ी से काट डाला. उसकी बुआ, जिनके सर पर गंभीर चोटें आईं, मौके पर मर गईं. गांव वालों ने मणि को पकड़कर पुलिस के हवाले तो कर दिया. लेकिन मणि खुश है कि अब उसकी सेहत ठीक हो जाएगी. और उसे इस क़त्ल का जरा भी अफ़सोस नहीं है. झारखंड से अक्सर इस तरह के 'विच-हंटिंग', यानी औरतों को चुड़ैल बताकर मार डालने के किस्से सामने आते रहते हैं. गांव, जहां साफ़ पानी, टॉयलेट और मेडिकल सुविधाएं नहीं उपलब्ध हैं, वहां लोगों का बीमार पड़ना आम बात है. ऐसे में बीमारी का दोष औरतों के सर मढ़ दिया जाता है. जानकर हैरानी होगी कि 2014 में देश में 156 औरतों को ‘चुड़ैल’ बताकर मार डाला गया. इनमें सबसे ज्यादा हत्याएं झारखंड में हुईं. 2012 से 2014 के बीच झारखंड में ऐसे 127 कत्ल हुए. एक अनुमान के मुताबिक, भारत में 2000 से 2012 तक 2100 हत्याएं हुईं जिनके ‘विच हंट’ से जुड़े होने का शक है. जाहिर है, इनमें से ज्यादातर महिलाएं थीं. विच हंटिंग के बारे में और पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें: चुड़ैल बताकर हमने 156 औरतों को मार डाला हां, कंगना, तुम चुड़ैल हो. मुझे इस बात पर गर्व है

Advertisement

Advertisement

()