फोन पर लड़कियों को परेशान करने का सिलसिला अब सचिन तेंदुलकर के घर तक पहुंच गयाहै. उनकी बेटी सारा को एक शख्स कई दिनों से परेशान कर रहा था. वो सचिन के घर केलैंडलाइन नंबर पर कॉल करता था. पर अब ये सारा खेल खत्म समझिए. क्योंकि इस आदमी कोपकड़ लिया गया है. पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले से. अब उसे मुंबई लाने कीतैयारी है.मुंबई पुलिस ने कोलकाता से पकड़ा आरोपी को.सारा तेंदुलकर ने कुछ दिन पहले ही मुंबई के बांद्रा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराईथी. बताया था कि उन्हें कोई फोन कर लगातार परेशान करता है. वह उनके लिए अपशब्दों काप्रयोग करता है. पुलिस ने बताया कि सारा की शिकायत पर कॉलर की लोकेशन ट्रेस की जारही थी. पता चला कि कॉल मिदनापुर जिले से आ रही थीं. इसके बाद 7 जनवरी को कोलकातापुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया.पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम देव कुमार मैती है. 32 साल का ये आदमी मिदनापुरजिले के महिशाडल क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो सारा सेप्यार करता है. उससे शादी करना चाहता है. इसी लिए वो फोन कर रहा था. पुलिस ने बतायाकि वो कुछ महीने पहले मुंबई आया था और यहीं से उसे सचिन के घर का नंबर मिल गया.इसके बाद से वो फोन करने लगा था. पुलिस के मुताबिक उसने कहा था कि अगर सारा ने उससेशादी नहीं की तो वह उसे किडनैप कर लेगा.अपने परिवार के साथ सचिन.डायरी में सारा को अपनी पत्नी लिखा वहीं, देव कुमार के परिवार वालों ने उसे मानसिक रूप से बीमार बताया है. बोले- हमेंबिल्कुल भरोसा नहीं हो रहा कि वो इन सब चीजों में कैसे फंसा. पिछले 8 साल से तोउसका इलाज भी चल रहा है. पता चला है कि देवकुमार कॉलेज ड्रॉपआउट भी है. पुलिस कोउसके घर से एक डायरी मिली है जिसमें उसने सारा का नाम अपनी पत्नी के तौर पर लिखाहै. पुलिस ने फिलहाल उसे हल्दिया कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसे ट्रांजिटरिमांड पर मुंबई लाने की तैयारी है. उसका मेंटल चेकअप भी करवाया जाएगा.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें-टीम इंडिया उसी ग्राउंड पर खेल रही है, जहां 20 साल पहले सचिन ने 169 रन ठोके थेसचिन को आज समझ आया कि संसद में भाषण देना कोई बच्चों का खेल नहीं हैश्रेयस का ये शॉट सचिन के अपर कट की याद दिला गयाइस डबल सेंचुरी के साथ विराट कोहली ने ये चार नए रिकॉर्ड बना लिए हैंजब सचिन के साथ द्रविड़ पर भी माता चढ़ गई थीलल्लनटॉप वीडियो देखें-