The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • man arrested for raping his own daughters

56 साल का अधेड़ शख्स अपनी ही बेटियों का रेप करता था, प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन भी कराया

इंसानियत को शर्मसार करने वाली ये घटना महाराष्ट्र के पालघर की है. पुलिस के मुताबिक आरोपी छोटा राजन गैंग के साथ भी जुड़ा रह चुका है.

Advertisement
Palghar Rape Case
सांकेतिक तस्वीर. (Aaj Tak)
pic
सौरभ
28 फ़रवरी 2025 (अपडेटेड: 28 फ़रवरी 2025, 03:04 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

महाराष्ट्र के पालघर में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. 56 साल के अधेड़ ने पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया. आरोपी को अपनी ही बेटियों के रेप केस में गिरफ्तार किया गया है. कथित तौर पर उसने अपनी दो बेटियों से कई बार रेप किया. पुलिस ने बताया कि मीरा-भयंदर वसई-विरार पुलिस ने इस आरोपी को 27 फरवरी को सिंधुदुर्ग जिले से पकड़ लिया था.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ निरीक्षक अविराज कुरहाड़े ने कहा कि आरोपी ने 2018 और फरवरी 2025 के बीच कई मौकों पर 16 और 12 साल की अपनी दो बेटियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था और उनमें से एक को अबॉर्शन कराने के लिए मजबूर किया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक जांच से पता चला है कि आरोपी के नाम पर पालघर, कर्जत, कणकवली और सायन के पुलिस स्टेशनों में छह मामले दर्ज हैं. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी छोटा राजन गैंग के साथ भी जुड़ा रह चुका है. 

इसके अलावा पुलिस ने बताया है कि बेटियों से रेप के आरोपी पर अपनी पत्नी से मारपीट भी करता था और अपनी बेटियों के साथ भी अत्याचार करता था. पीड़ित लड़कियों की उम्र 16 साल 12 साल बताई जा रही थी. 

इससे पहले गुजरात के राजकोट से संबंधों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया था. यहां पर सौतेले बाप ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी नाबालिग बेटी का बलात्कार किया. और इतना ही नहीं, इस पूरे खेल में लड़की की मां भी आरोपियों के साथ थी. बेटी की मां ने उसे धमकाते हुए मुंह बंद रखने को कहा. पीड़िता को पुलिस ने जब समझाया तब उसने अपने सौतेले पिता और उसके दोस्त के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: "दीदी" बोलकर... पुणे बस रेप केस के CCTV वीडियो में क्या दिखा?

Advertisement

Advertisement

()