योग का क्रेज अब गुरु इस खबर से समझो. एक साउथ कोरिया का बुजुर्ग मैरिड कपल है.मिस्टर एंड मिसेज ह्योंग्ते पाई. शादी की 40वीं सालगिरह मनाने के बाद दोनों 26मार्च को हवाई के होनोलूलू से नैरिता जापान के लिए निकले. . फ्लाइट उड़ने के कुछदेर बाद ही ह्योंग्ते पाई को जाने क्या सूझी, प्लेन में केबिन के कोपचे में जाकरयोगा करने लगे. केबिन क्रू ने कहा, साहेब अइसा न करो. मान जाओ. पर वो नहीं माने.भिड़ गए फ्लाइट वालों से. दौर ये है कि धरती पर इंसान, इंसान की सुन नहीं रहा है.तो हवा में तो वैसे भी आदमी हवा में होता है. केबिन क्रू वालों के साथ ह्योंग्तेपाई की वाइफ भी बोलने लगीं, 'ऐ जी. सुनो. बैठ जाओ न. मत करो योगा.' ह्योंग्ते पाईअपनी वाइफ से भी झल्ला गए. बोले- तुम भी मेरा साथ नहीं दे रही हो. और गुस्साकर वाइफसे भिड़ पड़े. धक्का-मुक्का चालू हो गई. जब हंगामा थमा नहीं, तो पायलट बाबू नेगाड़ी बैक कर ली. मतलब प्लेन वापस ले आया होनोलूलू. प्लेन में ह्योंग्ते पाई जवानोंसे भी लड़ पड़े. अभी इनको होनुलुलू के ‘फ़ेडरल डिटेंशन सेंटर’ में बंद कर दिया गयाहै और इनपर केस चल रहा है. जज साहब ने करीब 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. औरबोले इतने मुचलके पर छोड़ा जा सकता है. लेकिन छोड़ने से पहले मेंटल टेस्ट होगा. 72साल के ह्योंग्ते पाई कोरिया से हवाई सालगिरह मनाने आए थे. अब चूंकि वो होनोलूलूमें पकड़े गए हैं, तो साउथ कोरिया से पइसे का जुगाड़ हो रहा है. नॉट सो ट्रस्टेबलसूत्रों के मुताबिक, तब तक ह्योंग्ते पाई जेल में कपालभाती कर रहे हैं.