मोदी की आपत्तिजनक फोटो को फेसबुक पर अपलोड करना पड़ा मंहगा
असलम ने एडिट कर के प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डाल दी थी
Advertisement

नरेंद्र मोदी, पुरानी तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के मुरैना में बानमोर पुलिस थाने को घेर लिया. मुरैना पुलिस ने मोदी की ये फोटो सोशल मीडिया पर डालने वाले एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज करके उसे अरेस्ट भी कर लिया है. फोटो अपलोड करने वाले का नाम असलम खान है. 25 साल का असलम एक छोटी सी मोबाइल शॉप चलाता है. उसे आधी रात को तब गिरफ्तार किया गया, जब वो अपने घर में सो रहा था.
https://twitter.com/ANI_news/status/802168842021720066?ref_src=twsrc%5Etfw
बीते एक साल में ये आठवां ऐसा मामला है, जब सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आपत्तिजनक बातों के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने किसी को गिरफ्तार किया है. इसी साल जून में VHP नेता संजय भावसर को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखने के लिए गिरफ्तार किया गया था.

.webp?width=60)

